एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- सवालों से बचने के लिए विपक्षियों पर लादे जा रहे झूठे मुकदमे

Akhilesh Yadav ने बलवा और चक्‍का जाम के एक मामले में जेल भेजे गये फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात के बाद आरोप लगाया.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का हिस्‍सा करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई जैसे बुनियादी सवालों का जवाब देने से बचने के मकसद से जनता का ध्‍यान हटाने के लिये विपक्षी नेताओं को चिह्नित कर झूठे मुकदमों में जेल भेजा जा रहा है.

यादव ने वर्ष 1998 में बलवा और चक्‍का जाम के एक मामले में गत जुलाई में जेल भेजे गये फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा विधायक रमाकांत यादव से कारागार में मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि रमाकांत को 20 साल से ज्‍यादा पुराने मामले में जानबूझकर सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है . उन्होंने कहा कि लगातार उनके खिलाफ झूठे मुकदमे सरकार के इशारे पर दर्ज किये जा रहे हैं और सरकार चाहती है कि वह जेल से नहीं निकल पायें .

उन्‍होंने इस प्रकरण को BJP की वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ते हुए कहा, ''देश में जो दिखाई दे रहा है, पता नहीं BJP क्यों 2024 की अभी से तैयारी कर रही है. विपक्ष के लोगों पर झूठे मुकदमे लगाना, उनके ऊपर प्रशासन से गलत कार्रवाई कराना, यह (BJP) 2024 की तैयारी कर रहे हैं .’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि ये बेरोजगारी का जवाब नहीं देना चाहते, महंगाई क्यों लगातार बढ़ती चली जा रही है, उसका जवाब नहीं है इनके पास, इसीलिए जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए और विपक्ष के नेता आवाज ना उठाएं इसीलिए उन्‍हें चिन्हित कर करके उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा जा रहा है.''

सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई पर भी बिना नाम लिये बोले अखिलेश
पूर्व मुख्‍यमंत्री ने दिल्‍ली में आप आदमी पार्टी सरकार के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ हुई कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए किसी का नाम लिये बगैर कहा ''किसी पर भी झूठे मुकदमे में लग सकते हैं. न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स कह रहा है कि दिल्ली में शिक्षा बेहतर हुई है लेकिन सरकार स्वीकार नहीं कर पा रही है. देखिये क्या मुकदमा लगा दिया.''

उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद और बड़ा फैसला लेकर सरकार के खिलाफ खड़ी दिखाई देगी. यादव ने कहा कि चाहे आजमगढ़ में रमाकांत यादव हो या रामपुर में आजम खां हों, पर झूठे मुकदमे लगाए गए. केवल इन दो नेताओं नहीं, तमाम नेता हैं जिनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगा कर सरकार ने उन्हें जेल भेजा है.

लोकसभा चुनाव पर कही ये बात
उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक इत्र व्यापारी पर छापा मारा गया था और बताया गया कि वह व्यापारी समाजवादी पार्टी का समर्थक है लेकिन अगर आज भी आप जांच करेंगे तो पायेंगे कि वह व्यक्ति BJP का था और जो 200 करोड़ से अधिक धन उसके यहां पकड़ा गया, वह सब BJP के नेताओं का था.

उन्‍होंने पिछले जून में आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में सपा की पराजय के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा ''हमें आजमगढ़ की जनता पर पूरा भरोसा है कि जब 2024 का चुनाव होगा तो पूरा का पूरा वोट सूद समेत वापस होगा.'' आगामी लोकसभा चुनाव में सपा किन दलों के साथ गठबंधन करेगी, इस सवाल पर सपा अध्‍यक्ष ने कहा ''BJP तो सबसे गठबंधन कर ले रही है किसी दल को गठबंधन के लिए छोड़ेगी भी.''

UP News: केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर बीजेपी सांसद अनिल अग्रवाल का बड़ा बयान, जानिए- क्या कहा?.

Punjab में अपने पिता मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर रुका था अब्बास, पुलिस को मिली ये लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget