एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है BJP 

अखिलेश ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया. पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर पंचायत चुनाव में परास्त होने के बाद भी लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया
अखिलेश ने एक बयान में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया. पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है." उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा की तरफ से निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग उसके कुत्सित इरादों का संकेत है. भाजपा को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी." 

कोरोना से लड़ने में असमर्थ रही सरकार 
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में बुरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेश वासियों पर भारी पड़ रहीं हैं. प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिन्दगियों से खेल रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, इलाज और टीके की कमी से मौत हो रही है. अधिकारियों की लम्बी चौड़ी फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है. दवाएं बाजार से गायब हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों में अराजकता है. भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने में व्यस्त है.

ये भी पढ़ें: 

लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत, पांच घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget