एक्सप्लोरर

UP Politics: 'प्रधानमंत्री बन जाओ..' सपा कार्यकर्ताओं की मांग पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब, कही ये बात

MP Assembly Election 2023: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा में एक चुनावी जनसभा की, जिसमें उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोंक रही है, बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रीवा पहुंचे जहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा और सनातन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी पलटवार किया. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि जो उन्हें वोट देते हैं सिर्फ वहीं लोग सनातनी है बाकि लोग सनातनी नहीं है. उन्होंने खुद के पीएम पद की दावेदारी पर खुलकर बात रखी. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'पहले तो उन्होंने बहुत मंथन किया कि पहले चुनाव मध्य प्रदेश में हो या दिल्ली में, लेकिन अब मध्य प्रदेश का चुनाव पहले होगा और दिल्ली में बाद में होगा. ऐसे में अगर दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है तो अभी मध्य प्रदेश में चुनाव हो रहा है तो हम चाहते हैं कि यहां से भी उसका संदेश जाए.'

पीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने खुद के पीएम पद की दावेदारी पर बोलते हुए कहा कि 'अभी हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ, प्रधानमंत्री की रेस में समाजवादी आ जाओ, लेकिन हम तो इतना जानते हैं कि जिसे भी प्रधानमंत्री बनना है वो यूपी में आ जाओ.' उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'अगर गुजरात से ही कोई प्रधानमंत्री बनता होता तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों आए प्रधानमंत्री.., क्योंकि वो जानते हैं कि यूपी के बिना..यूपी को जीते बिना दिल्ली की सरकार नहीं बनेगी.' 

सपा नेता ने कहा, 'मध्य प्रदेश की जनता से मैं कहने आया हूं कि बीजेपी को लोग बहुत बेईमान हैं. झूठे हैं जो वादा करते हैं उन्हें कभी पूरा नहीं करते. किसानों को बीजेपी ने भरोसा दिलाया था कि वो सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी हो जाएंगी. क्या आपकी किसी फसल की कीमत दोगुनी हुई हो तो आप बता दे दीजिए.' 

पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि विपक्षी दल सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी तो ये भी नहीं बता रही कि सनातन धर्म क्या है. हम सब यहां खड़े हैं. क्या हम सनातनी नहीं है. बीजेपी समझती है कि जो बीजेपी को वोट दे रहा है वो ही सनातनी है, जो बीजेपी को वोट नहीं दे रहा वो सनातनी नहीं है. इस बहस में हम यूपी में बहुत लड़ चुके हैं.

Akhilesh Yadav: मेरठ पुलिस के कारनामे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा शायरना तंज, कहा- 'झूठी है इनकी..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget