एक्सप्लोरर

'भेदकारी भाजपा के राज में..', होली को लेकर संभल CO के बयान से भड़के अखिलेश यादव, जानें- क्या कहा?

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सँभल के सीओ अनुज चौधरी के होली को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अधिकारी ही ऐसी बात करेंगे तो सौहार्द कैसे रहेगा.

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के संभल में सीओ अनुज चौधरी के होली को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज होती जा रही है. मुस्लिम संगठनों समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी भाषा पर आपत्ति जताई है तो वहीं अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी पूरे मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने अनुज चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अधिकारी ही नकारात्मक बात करेंगे तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी?

सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखकर बीजेपी और संभल सीओ अनुज चौधरी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि- 'जिन अधिकारियों को होली और ईद के गले मिलने में एकरूपता देखनी चाहिए अगर वो ही नकारात्मक बात करेंगे तो भेदकारी भाजपा के राज में सौहार्द की रक्षा कैसे होगी.'

संभल सीओ के इस बयान पर बवाल
दरअसल इस बार होली शुक्रवार को मनाई जाएगी, इस दिन जुमे का दिन भी है. संभल के सीओ अनुज चौधरी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा कि "जुमा साल में 52 बार आता है, जबकि होली साल में एक बार ही आती है. अगर मुस्लिम समुदाय के लोग यह मानते हैं कि होली के रंगों से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो वे उस दिन घर से बाहर न निकलें. अगर होली पर कोई उपद्रवी गलत कार्य करता हुआ पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. संभल में हम शांति-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे."

वहीं संभल सीओ के बयान पर सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने सीओ अनुज चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुज चौधरी ने तो दंगे ही कराए थे. अनुज चौधरी कह रहे थे गोली चलाओ गोली चलाओ वही सीओ है जो उनसे क्या उम्मीद करोगे वह कभी ठीक बात करते हैं. जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में रहेंगे. 

BJP सांसद सतीश गौतम बोले- 'AMU में धूमधाम से मनेगी होली, कोई मारपीट करेगा तो उपर पहुंचा देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget