एक्सप्लोरर

सीएम योगी को अखिलेश यादव का जवाब- दूसरों को चुनौती देनेवाले मथुरा में यमुना आचमन करके दिखा दें

दिल्ली में एक चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को सीधी चुनौती देने पर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया. अखिलेश ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए योगी सरकार पर कसा तंज.

Akhilesh Yadav News: दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता का विश्वास दिलाने और विपक्ष की नाकामी को उजागर करने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनसभा की थी, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख पर तंज कसा था. अब सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ नहाने की चुनौती देने के एक दिन बाद शुक्रवार को उन पर तंज किया है। इस दौरान सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट में कहा, “दूसरों को चुनौती देनेवाले अपने प्रदेश में मथुरा से गुजरती यमुना जी में आचमन करके दिखा दें।”

 

सीएम योगी की खुली चुनौती अरविंद केजरीवाल को
अखिलेश यादव की इस टिप्पणी को योगी आदित्यनाथ पर इसलिए तंज माना गया क्योंकि दिल्ली की एक चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को सीधी चुनौती दी थी, उन्होंने कहा था, “ मैंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कुंभ में स्नान किया क्या आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ यमुना में नहा सकते हैं।”

यमुना नदी को गंदे नाले में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'अगर उनमें कोई नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए।' बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगायी थी। इस दौरान कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा में डुबकी लगाई थी. 

यह भी पढ़ें- 'ये बिटिया की सुरक्षा के लिए खतरा..', मोईद खान का नाम लेकर सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget