एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी के मुगल म्यूजियम वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- 'वो कुछ नहीं जानते'

UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष पर ये कहकर हमला किया था कि वो औरंगजेब का म्यूजियम बनवा रहे थे और हम शिवाजी म्यूजियम बनवा रहे हैं, जिस पर अब अखिलेश यादव ने हमला किया है.

Akhilesh Yadav Meerut Visit: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को समाजवादी ​​​​​​पार्टी के पूर्व मंत्री रहे फारूख हसन की बहन की शादी में शामिल होने सरधना पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विभाजनकारी नीति और भाजपा की वोट की राजनीति की वजह से जल रहा है. उन्होंने कहा, "जिन कांवड़ियों पर सीएम हेलिकॉप्टर से फूल बरसाते हैं, उनकी जान चली गई, तो क्या उनको 1 करोड़ रुपया नहीं मिलना चाहिए? कांवड़ियों की जान सरकार और बिजली विभाग की लापरवाही से गई है. इनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए."

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे भारत देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा. अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं. सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं. हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाई-चारे का संदेश. इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे, तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है.”

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे.’’ उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और उन्हें ‘इंडिया’ नाम से भी दिक्कत है. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा,"अगर भाजपा के लोग यह कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, तो मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया का झंडा लेकर चलना क्या है? असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे, जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वे डरे हुए हैं और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है.’’ 

सीएम योगी के बयान पर पलटवार

अखिलेश ने कहा, ‘‘2024 में हमारा एक ही मुद्दा रहेगा भाजपा हटाओ, इंडिया जिताओ.‘‘ सपा अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते. आगरा में संग्रहालय इसलिए बन रहा था, ताकि वहां पर्यटन को बढ़ावा मिले. ताजमहल देखने आने वाले लोगों को इस संग्रहालय के बहाने पूरी भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाए.‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह औरंगजेब की याद में आगरा में एक संग्रहालय का निर्माण कर रही थी, जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति महाराज शिवाजी की यादों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर रही है.

अखिलेश ने आगे कहा कि किसानों का गन्ने के भुगतान, यमुना में पानी उफान, हिंडन में उफान का मुद्दा भी उछाला. जो सरकार भरे पानी को नहीं निकाल पा रही वो आगे क्या बढ़ाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘वे आज तक नफरत की राजनीति करते आए हैं और नफरत की राजनीति का किसी एक जगह का उदाहरण दूं तो आज मणिपुर है, जो जल रहा है.‘‘

ये भी पढ़ें- UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय, जानें- कब से शुरू होगा सेशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget