एक्सप्लोरर

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय, जानें- कब से शुरू होगा सेशन?

UP Assembly Monsoon Session Date: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का यह इस साल का दूसरा सत्र होगा. इससे पहले फरवरी में बजट सत्र आहूत किया गया था. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल का सत्र बुलाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी सात अगस्त को शुरू होगा. विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने यहां एक बयान में बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी सात अगस्त से आहूत किया है. राज्य विधानमंडल का यह इस साल का दूसरा सत्र होगा. इससे पहले फरवरी में बजट सत्र आहूत किया गया था.

गौरतलब है कि विशेष सचिव, राज्य विधानसभा अशोक कुमार ने 8 फरवरी को नोटिस जारी कर कहा था कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 20 फरवरी से 18वीं राज्य विधानसभा का बजट सत्र बुला रही हैं. इसके बाद राज्य की योगी सरकार ने 22 फरवरी को बजट पेश किया था. स्पीकर सतीश महाना की ओर से तय किए गए बजट के कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च और निचले सदन में संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट था.

सीएम योगी के इस बयान की हुई थी खूब चर्चा

बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा था. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी गरमागरम बहस भी हुई थी. इस सत्र में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.

अब मानसून सत्र भी काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. यह सत्र इसलिए भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है. बीजेपी ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है तो वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 80 हराओ और बीजेपी हटाओ का नारा दिया है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: '2024 में INDIA एलायंस करेगा BJP का सफाया', अखिलेश यादव का दावा, गठबंधन का भी समझाया मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget