एक्सप्लोरर

'जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, फत्ते है तो..', दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर भड़के अखिलेश यादव

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी आदेश पर सवाल उठाया जिसमें सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर अपना नाम लिखने के निर्देश दिए गए हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी होटलों, दुकानदारों और ठेले वालों को मालिक का नाम सार्वजनिक रूप से लिखने के निर्देश दिए हैं, जिसे लेकर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस के इस आदेश पर सवाल उठाए हैं और कोर्ट से इस मामले को सज्ञान में लेने को कहा है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी आदेश पर सवाल उठाया जिसमें सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर अपना नाम लिखने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश से सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण खराब होगा. उन्होंने इस आदेश सामाजिक अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा '… और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा? माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे. ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं.'

दरअसल मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ की तैयारियों को लेकर कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटलों, दुकानों और ठेले वालों से अपनी दुकान के आगे नाम लिखने को कहा है. पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कांवड़ियों के बीच किसी तरह का कंफ्यूजन न हो और भविष्य में कोई आरोप न लगे जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो. 

एसएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुजफ्फरनगर में करीब 240 किमी कांवड़ यात्रा मार्ग पड़ता है. ऐसे में कई बार दूसरे धर्म के देवी-देवताओं के नाम पर चलाए जा रहे होटल और ढाबों को लेकर शिकायतें आती है. जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है. ऐसे में इस मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और उन पर काम करने वाले सभी लोगों को अपने नाम का बोर्ड लगाना होगा. पुलिस के इस निर्देश पर काम भी शुरू हो गया है. लोगों ने दुकानों पर अपना नाम लिखना शुरू कर दिया है. जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं. 

'बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटेगा', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर किया कांग्रेस पर तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget