एक्सप्लोरर

i-Phone हैक होने पर अखिलेश यादव ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, मोबाइल दिखाकर बोले- ऐसा क्यों?

Apple i-Phone Hacked: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कथित फोन हैक को लेकर नाराजगी की जाहिर की है. उन्होंने इस मामले को लेकर कहा कि जासूसी करना लोकतंत्र के लिए खतरा है.

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कथित फोन हैक के मामले को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है. जासूसी की जा रही है, ये बड़े दुख की बात है. हमारा मोबाइल सर्विलांस पर लिया जा रहा है. सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए. ये लोकतंत्र के लिए खतरा है.  

पूर्व सीएम ने कहा कि आज सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है. मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है. दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं. जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए. 

"जनता सरकार के खिलाफ इसलिए कर रहे जासूसी"

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता सरकार के खिलाफ है इसलिए अब जासूसी की जा रही है. इससे पहले सपा नेता आईपी सिंह ने दावा किया था कि अखिलेश यादव को अपने एप्पल आई-फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं." 

कई विपक्षी नेताओं ने किया फोन हैक का दावा

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं की निजता पर यह हमला गैरकानूनी है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय को इसका संज्ञान लेकर तत्काल दोषियों पर कार्यवाही करनी होगी. निजता हमारा मौलिक अधिकार है. अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं. 

फोन से छेड़छाड़ के लगाए आरोप

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें- 

भूतपूर्व पीएम Indira Gandhi की शहादत दिवस वरुण गांधी का बड़ा बयान, बीजेपी सांसद ने कहा- वो सही मायने में देश की मां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget