एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और राजभर को अखिलेश यादव की चुनौती, पूर्वांचल के लिए बनाया ये मेगा प्लान

अखिलेश यादव नौ अगस्त से यूपी के पूर्वांचल में अपने मेगा प्लान को शुरु करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी और राजभर को चुनौती देने के लिए वे बदले हुए अंदाज में नजर आएगे.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) अब लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियां लग गई है. बताया जा रहा है कि इसी शुरुआत पार्टी नौ अगस्त से करेगी. इस दिन 'देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा' निकाली जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूर्वांचल (Purvanchal) को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मेगा प्लान तैयार किया है. 

समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा अखिलेश यादव बीते कुछ दिनों से बीजेपी के खिलाफ आक्रमक अंदाज में नजर आए हैं. अब बीते लोकसभा चुनावों में बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले पूर्वांचल में ही वे अपने चुनावी प्लान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी शुरूआत नौ अगस्त से होगी. इस दौरान 'देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा' निकाली जाएगी. पूर्वांचल के गाजीपुर से इसके पहले चरण की शुरुआत की जाएगी. पहले चरण बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी में समाप्त होगा. 

UP News: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की तैयारी, नहीं करनी होगी भागादौड़, एक कॉल पर आएगी एंबुलेंस

पदयात्रा निकालेंगे ये नेता
पहले चरण का समापन 27 अक्टूबर को वाराणसी में होगा. इस दौरान जनपदों के सपा कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं, तहसीलों और ब्लॉक में पदयात्रा निकालेंगे. इस दौरान सपा सदस्यता अभियान, तिरंगा झंडा अभियान, नुक्कड़ सभा, जुलूस, संगोष्ठी, पौधरोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी की जाएगी. पदयात्रा में संबंधित जनपद के विधायक, पूर्व विधायक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और नेता शामिल होंगे.

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का मेगा प्लान पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर को भी चुनौती देगा. यहां बीते दिनों राजभर ने भी चुनौती दी थी और कहा था कि उनकी वजह से सपा ने पूर्वांचल में झंडा लहराया है. अगस्त क्रांति के अवसर पर नौ अगस्त को सुबह 11 बजे गाजीपुर के सपा कार्यालय से पदयात्रा शुरू होगी. इसके बाद 27 अगस्त को बलिया, आठ सितंबर को मऊ, 15 सितंबर को आजमगढ़, तीन अक्टूबर को जौनपुर, 14 अक्टूबर को भदोही और 19 अक्टूबर को वाराणसी पदयात्रा पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-

Hathras News: अग्निपथ योजना पर राकेश टिकैत ने उठाए सवाल, पूछा- 24 साल की उम्र में कोई रिटायर होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget