एक्सप्लोरर

CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यूपी में अब ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ और ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी और आदिवासी’ के साथ अन्याय और बढ़ने वाला है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर तीखा पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी ने अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज में यह स्वीकार कर लिया है कि उनके शासन में PDA का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है.

उनके इस बयान का मतलब है कि ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ और ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी और आदिवासी’ के साथ बीजेपी सरकार का अत्याचार और अन्याय और बढ़ने वाला है. दरअसल, अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जो पांच सेकेंड का वीडियो शेयर किया है उसमें वह कह रहे हैं- 'पीडीए का फिर क्या हाल होने वाला है, ये आपके सामने जल्द आ जाएगा'. इसके बाद अखिलेश यादव ने पोस्ट कर उनके इस बयान पर तंज कसा.

हालांकि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में कहा था 'कल उत्तरप्रदेश के राज्यसभा चुनाव परिणाम ने बता दिया कि विधानसभा का चुनाव परिणाम क्या होने जा रहा है! ये लड़ाई 80-20 की फिर आ गई है,80 फीसदी एनडीए में,20 फीसदी पीडीए में!'

'108 मनकों पर ‘PDA’ लिखवाकर ‘PDAका जाप’ करना चाहिए'

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए को धमकी देती ‘5 सेकंड की यह स्वीकारोक्ति’ पीडीए का दमन करने वाले भाजपाइयों को 5 दशक नहीं, बल्कि 5 सदियों और 5 जन्मों तक सिर उठाकर आंख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब माननीय को सोते-जागते हर समय ‘पीडीए-ही-पीडीए’ दिखाई देता है तो उन्हें 108 मनकों पर ‘पीडीए’ लिखवाकर उसकी माला बनाकर ‘पीडीए का जाप’ करना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि इससे कम से कम उनके कुछ पाप कम होंगे.

कासगंज में BJP की पकड़ मजबूत, पटियाली में सपा का दबदबा, अमांपुर में कांटे की लड़ाई के संकेत

'साल 2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया'

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे दावा किया कि 2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है और इसी कारण ऐसे असंतुलित बयान आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अपनी बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और उपलब्धि के स्तर पर बीजेपी दिवालिया है. उन्होंने कहा कि जनता ‘चढ़ावा चोरों’ की बात सुनने के मूड में भी नहीं है.

UP राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का सरेंडर या ब्लफ! सपा ने क्यों नहीं उतारा तीसरा कैंडिडेट?

गौरव अग्निहोत्री एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर स्टेट्स टीम में काम कर रहे हैं. गौरव को राजनीति, खेल, मनोरंजन और धर्म विज्ञान में विशेष रुचि रही है. वह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की खबरों के एक्सपर्ट हैं. गौरव का जन्म दिल्ली में हुआ है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में डिग्री प्राप्त की है. गौरव का सपना है कि वह आगे जाकर एंटरटेनमेंट फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाएं. गौरव को क्रिकेट खेलने के साथ-साथ किताबें पढ़ने और मूवी देखने का शौक है. इसी के साथ गौरव किस्से-कहानियां भी लिखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget