एक्सप्लोरर

इटावा में केदारेश्वर मंदिर के निर्माण पर उत्तराखंड में उठे विरोध के स्वर, सीएम धामी ने लिखा पत्र

Kedareshwar Temple Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा में केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया है. जिसको लेकर अब उत्तराखंड में विवाद शुरू हो गया और कई संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है.

Dehradun News Today: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जरिये केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया गया है. इस मंदिर के निर्माण को लेकर उत्तराखंड में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. 

साधु-संतों और अलग-अलग धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है. उनका कहना है कि केदारनाथ भगवान का स्वरूप और नाम किसी अन्य स्थान पर नहीं दोहराया जाना चाहिए, क्योंकि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

सीएम ने भेजा पत्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस विवाद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें इस मामले से जुड़े कई पत्र मिले हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित प्रदेश को इस विषय में पत्र भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री धामी के अलावा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी इस पर नाराजगी जताई है. गणेश जोशी ने कहा कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले रही है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक संगठनों का कहना है कि केदारनाथ धाम का अपना एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, जो श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए, इसी नाम और स्वरूप का मंदिर किसी अन्य राज्य में बनाए जाने से धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन हो सकता है.

UP में एनआरएचएम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 89.84 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

सपा का नहीं आया बयान
फिलहाल समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है.

पहले भी केदारनाथ धाम नाम से दिल्ली में एक मंदिर का निर्माण कार्य जा रहा था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. बाद में उस मंदिर के निर्माण कार्य को रोक दिया गया था, अब इस मंदिर के निर्माण के चलते एक बार फिर से प्रदेश में विरोध के स्वर देखने मिल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget