एक्सप्लोरर

UP में एनआरएचएम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 89.84 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है. ed ने 89.84 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

UP News: उत्तर प्रदेश में हुए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई की है. धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 89.84 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया गया है.

ईडी ने इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की और पाया कि कई लोगों ने गैरकानूनी तरीके से पैसे इकट्ठे कर संपत्तियां खरीदीं. इसी आधार पर 89.84 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया है.

क्या है एनआरएचएम घोटाला?
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) योजना साल 2005 में शुरू की गई थी. इसका मकसद गांवों और छोटे शहरों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. इसके तहत अस्पतालों का निर्माण, दवाओं की खरीद, डॉक्टरों की नियुक्ति और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए.

लेकिन, साल 2005 से साल 2011 के बीच इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ. अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर फर्जी बिल बनाए, उपकरणों की अधिक कीमत वसूली, दवाओं की खरीद में हेराफेरी की और फंड का गलत इस्तेमाल किया. इस घोटाले का खुलासा होने के बाद कई जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

सीओ अनुज चौधरी के बयान पर बोलीं मायावती- संभल में अधिकारियों का गलत इस्तेमाल कर रही योगी सरकार

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
NRHM घोटाले में कई अधिकारियों, डॉक्टरों और ठेकेदारों की भूमिका सामने आ चुकी है. इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कई को जेल भी भेजा जा चुका है. साल 2012 में, इस घोटाले की जांच के दौरान कई अधिकारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया.

अब क्या होगा?
ईडी की कार्रवाई से साफ है कि सरकार इस घोटाले में शामिल लोगों पर शिकंजा कस रही है. कुर्क की गई संपत्तियों की आगे जांच होगी और अगर दोष साबित होता है तो इन्हें सरकार के कब्जे में ले लिया जाएगा.

यह घोटाला उत्तर प्रदेश के इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जाता है. अब देखना यह है कि इस मामले में और कौन-कौन निशाने पर आता है और भ्रष्टाचार के इस जाल में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget