एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad Attack: चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद बीजेपी पर भड़का विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?

Chandrashekhar Azad: देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत विपक्षी नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है.

Chandrashekhar Azad Attack: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गये. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को लेकर बीजेपी के विरोधी ने जमकर जुबानी हमला बोला है. 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद पर हमले के आलोक में ट्वीट किया, ''सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है. बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा. उप्र में जंगलराज.’’

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक खतरा है. जाग जाओ सरकार’’

फिल्म '72 हूरें' को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'मुस्लिम नफरत...'

इन नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत सिंह ने ट्वीट कर कहा,''चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला मन व्यथित करने वाली घटना है. विश्वास है कि भीम आर्मी प्रमुख जल्द स्वस्थ होकर अपने चुने पथ पर चलते रहेंगे.''

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, "आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी प्रमुख श्री चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ जानलेवा हमला न केवल संविधान व लोकतंत्र रक्षकों को डराने का कुत्सित प्रयास है बल्कि घोर निंदनीय एवम कायरता पूर्ण कृत्य है और यूपी सरकार की जंगलराज कानून व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है. यूपी में जंगल राज."

वहीं आरएलडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत मेरठ से भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर से मिलने सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंची थीं. करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकली तो उनकी सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठाए. 

मनीषा अहलावत ने बताया कि बीते दो साल से चंद्रशेखर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस बात को लगातार अनसुना किया जा रहा था. जिला प्रशासन के अधिकारी के भी हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि ऊपर से आदेश ना मिलने की वजह से चंद्रशेखर को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी. उन्होंने कहा करोड़ों दिलों राज करने वाले चंद्रशेखर को सुरक्षा मिलनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget