एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए CM Yogi को घेरा, सरकार को दिए पांच सुझाव

Maha Kumbh: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए फंसे लोगों को तत्काल राहत दिए जाने की मांग की और पांच सुझाव दिए हैं.

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सपा अध्यक्ष ने महाकुंभ में फंसे लोगों को तत्काल राहत दिए जाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने पांच सुझाव भी दिए हैं और जगह-जगह फंसे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा है. 

सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने के पांच सुझाव दिए और लिखा- 

'उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव. 
- भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए. 
- प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों में फँसे लोगों तक पहुँचाने की व्यवस्था हो. 
- महाकुंभ के आस-पास और प्रदेश भर में मीलों तक फँसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
- ⁠दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए.
- ⁠लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को दिए सुझाव
अखिलेश यादव ने आगे लिखा- जहां हजारों करोड़ रुपये प्रचार पर और दुर्घटना की खबरें दबाने के लिए बहाए जा रहे हैं. वहां पीड़ितों के लिए कुछ करोड़ खर्च करने से सरकार पीछे क्यों हट रही है?

अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सधे हुए अंदाज में सवाल उठाते हुए घेर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने यूपी की जनता और स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील करते हुए रास्ते में फंसे लोगों को भोजन-पानी मुहैया कराने की अपील की थी. वहीं गुरुवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या वो महाकुंभ में घायल हुए लोगों से मिलने जाएंगे तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि अगर मैं घायलों को अस्पताल में देखने गया तो ये कहा जाएगा कि हम महाकुंभ के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. इसलिए वो घायलों से नहीं मिलेंगे. 

महाकुंभ हादसा: भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी, पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती को यूपी चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को यूपी चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget