एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस टीकों के प्रभाव और सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग, विदेशी अखबार का दिया हवाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की है कि टीकों के प्रभाव व उनकी सुरक्षा का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए.

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस रोधी विभिन्न टीकों की प्रभावशीलता और सुरक्षा के बारे में जानकारी (आंकड़ों) को सार्वजनिक रूप से साझा करने की मांग दोहराई. अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट किया, "जैसा कि अनेक देशों ने दिखाया है कि टीके संबंधी आंकड़ों को साझा करके जिंदगियां बचाई जा सकती हैं."

उन्होंने इसी ट्वीट में ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की खबर टैग करते हुए कहा, "ब्रिटेन के फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम भारतीयों की सेहत और उनकी सुङझरक्षा के मुकाबले अपनी राजनीतिक आवश्यकताओं को लेकर ज्यादा चिंतित हैं."

टीकों की सुरक्षा के बारे में आंकड़े जारी किये जाए 

अखिलेश ने कल भी कहा था कि सरकार विभिन्न टीकों की प्रभावशीलता और सुरक्षा के बारे में आंकड़ों को सार्वजनिक रूप से साझा क्यों नहीं कर रही है? पारदर्शी व्यवस्था से स्वास्थ्य देखभाल में लगे कर्मचारियों को टीकों को चुनने में सहूलियत होगी और भारतीय नागरिकों के संक्रमण की चपेट में आने पर भी इससे काफी मदद मिलेगी. सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को ही एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज की मद में जनता द्वारा खर्च किए गए धन की भरपाई के आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए.

ब्लैक फंगस का हो मुफ्त इलाज

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया था कि वह कोरोना के निजी इलाज का खर्चा देगी. अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है. भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे." इसी ट्वीट में 'ब्लैक फंगस' के मुफ्त इलाज की भी मांग करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस बारे में भी तत्काल घोषणा करे.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 25 अप्रैल को कहा था कि सरकारी अस्पतालों में बेड उपलब्ध न होने पर मरीज को निजी अस्पताल में रेफर किया जाए. उन्होंने कहा कि मरीज अगर निजी अस्पताल में भुगतान के आधार पर उपचार कराने में सक्षम नहीं होगा, तो राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुमन्य दर पर वहां उसके इलाज का भुगतान करेगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी के अस्पतालों में कल से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget