एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान को लेकर बीजेपी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कर डाली ये बड़ी मांग

Azam Khan News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आजम खान पर फर्जी मुकदमे कराने का आरोप लगाया. उन्होंने इस मामले में सत्ता की संलिप्तता की जांच की मांग की.

Akhilesh Yadav on Azam Khan: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव और रामपुर से पूर्व विधायक आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच (Hate Speech) मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है. इसी मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी. अब इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी सरकार पर तीखा हमला किया है और बीजेपी (BJP) पर झूठे मुकदमें लगाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने आजम खान की विधानसभा सदस्यता फिर से बहाल करने की भी मांग की. 

अखिलेश यादव ने आजम खान को कोर्ट से मिली राहत के बाद बीजेपी पर झूठे मुकदमे कराने का आरोप लगाया और कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से आजम पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं. उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा राज में झूठे मुक़दमों का सच बाहर आना शुरू हो गया है. जनता पर दबाव डालकर झूठा मुक़दमा करवानेवाले सत्ता की कठपुतली बने भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत दंडित करना चाहिए.

आजम खान की सदस्यता बहाली की मांग

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आजम खान की विधानसभा की सदस्यता की भी तत्काल बहाली की मांग की और कहा कि कोर्ट इस मामले में सत्ता की संलिप्तता की जांच करे. सपा अध्यक्ष लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करने का आरोप लगाते रहे हैं. हेट स्पीच मामले में आजम खान को मिली राहत के बाद उनके इस दावे को और भी बल मिल गया है. 

हेट स्पीच मामले में बरी हुए आजम खान

दरअसल बुधवार को रामपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच मामले आजम खान को बरी कर दिया है. खास बात ये है कि इसी मामले में सजा मिलने की वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी. इससे पहले निचली अदालत ने हेट स्पीच मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था जिसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को बीजेपी के आकाश सक्सेना ने हरा दिया था. 

हेट स्पीच मामले में अदालत से राहत मिलने के बावजूद आजम खान की विधानसभा सदस्‍यता फिलहाल बहाल होना मुश्किल है, क्योंकि अवैध रूप से मार्ग जाम करने के मामले में मुरादाबाद की एक अदालत ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को इसी साल दो-दो वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी सदस्यता चली गई थी. 

ये भी पढ़ें- Watch: मेरठ में 'वंदे मातरम' पर बवाल, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और AIMIM नेताओं में मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?

Embed widget