एक्सप्लोरर

UP Politics: अडाणी मामले में JPC की मांग पर अखिलेश यादव का दावा, '6 महीने बाद गठन करेगी बीजेपी, साल भर..'

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित किया और जेपीसी के गठन से लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए.

UP Politics News: अडाणी ग्रुप (Adani) मामले में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) यानी जेपीसी (JPC) के गठन की मांग कर रहा है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया है कि बीजेपी 6 महीने बाद जेपीसी का गठन करेगी और इसकी रिपोर्ट एक साल बाद आएगी. बता दें कि विपक्ष ने मंगलवार को जेपीसी की मांग को लेकर संसद भवन की पहली मंजिल पर प्रदर्शन भी किया था. इस प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) समेत कांग्रेस के कई सांसद मौजूद रहे. इसके अलावा डीएमके और बीआरएस के सांसदों ने भी 'वी वॉन्ट जेपीसी' के नारे लगाए.

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कई सवालों के जवाब दिए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ करीब 2000 पोस्टर लगाए गए हैं जिसके बाद पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर दर्ज होने के लेकर जब अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'उत्तर प्रदेश से भारत सरकार सीख रही है.'

जिसको ज्यादा आशीर्वाद मिलेगा, वो चुनाव जीतेगा- अखिलेश यादव
मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव आयोजित कराए जाने हैं, क्या समाजवादी पार्टी इन दो राज्यों में चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर अखिलेश ने कहा, 'जहां सपा का संगठन होगा वहां पार्टी चुनाव लड़ेगी.' क्या पार्टी कांग्रेस के साथ जाएंगी, पत्रकारों के इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, 'ये सवाल अभी नहीं आता है, जहां सपा का संगठन है वहां चुनाव लड़ेगी. य़ह रणनीति चुनाव के वक्त तय होगी.' 2024 का चुनाव क्या दिलचस्प होने जा रहा है? इस सवाल के जवाब में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'जिसको जो आशीर्वाद मिल रहा है लीजिए. जो ज्यादा आशीर्वाद पाएगा वही चुनाव जीतेगा.'

ये भी पढ़ें-

Mayawati Nephew Wedding: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी में इन नेताओं को न्योता नहीं, जानें- कौन होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget