एक्सप्लोरर

UP Politics: 'प्रधानमंत्री के लिए सीएम योगी के नाम का होने वाला था ऐलान...' अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दावा

UP Politics: अखिलेश यादव यादव ने कहा, 'भविष्य में, आप और भी अच्छे से समझेंगे. कई बातें शायद मुझ तक न पहुंचें, लेकिन आप यहाँ रहते हैं- आप सच्चाई जानते हैं.'

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि हाल में संपन्न हुए महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की योजना थी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने इसे राजनीतिक आयोजन बना दिया.

यादव ने कहा, 'भाजपा इसे राजनीतिक कुंभ बनाना चाहती थी. यह धार्मिक कुंभ नहीं था. यह कुंभ श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए था.' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'सुनने में तो यहां तक आया था कि कुंभ के आयोजन में यह तैयारी थी कि उनका (योगी) नाम प्रधानमंत्री के रूप में घोषित हो जाए.'

उन्होंने यहां महाकुंभ 2025 के आयोजन में गंभीर कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया, 'क्या आपने कभी कुंभ के दौरान टीवी चैनलों को साक्षात्कार देते देखा है? यहां इस तरह की व्यवस्था की गई थी. इस पूरे कुप्रबंधन ने आयोजन पर एक बड़ा धब्बा लगा दिया है.'

यादव ने कहा, 'भविष्य में, आप और भी अच्छे से समझेंगे. कई बातें शायद मुझ तक न पहुंचें, लेकिन आप यहाँ रहते हैं- आप सच्चाई जानते हैं.' अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन जारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह वक्फ (संशोधन) कानून के जरिए माफिया की तरह जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है.

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार की अखिलेश यादव को दो टूक, कहा- ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

उन्होंने कहा, 'भाजपा वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वह जमीन छीन सके. जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं.' उन्होंने भाजपा को 'भू-माफिया पार्टी' करार दिया. यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर नोटबंदी और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के जरिए लोगों का पैसा छीनने और आरक्षण के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया.

सपा प्रमुख ने दावा किया कि सरकार ने घटना के दौरान हताहतों की संख्या और वित्तीय लाभ के बारे में गलत आंकड़े दिए, और आरोप लगाया कि जनवरी में भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी विफल रही.

प्रयागराज आए थे अखिलेश
उन्होंने कहा, 'भाजपा सच्चे आंकड़े छिपाने और झूठे आंकड़े दिखाने में माहिर है. भाजपा की पूरी सरकार प्रोपेगेंडा पर चल रही है. इस डिजिटल कुंभ में सरकार ने कोई भी डेटा कुछ ही सेकेंडों में उपलब्ध कराने की बात कही थी. ड्रोन से पूरी निगरानी के दावे किए गए थे.'

यादव ने कहा, 'जिस समय (भगदड़ के समय) ड्रोन और सीसीटीवी की सबसे अधिक जरूरत थी, उस समय ये या तो बंद थे या बंद करा दिए गए थे. इन्होंने संगम नोज पर भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं बताई और मौत के कारण बदलने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget