एक्सप्लोरर

अयोध्या के बाद गाजियाबाद में भी बढ़ने वाली है BJP की टेंशन? अखिलेश यादव ने ठोक दिया बड़ा दावा

Ghaziabad Bypolls 2024: समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव में अयोध्या वाले फार्मूले पर काम किया है. अयोध्या में सपा ने दलित प्रत्याशी को मैदान में उतार कर सीट को जीता था.

UP News: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है. सपा सांसद ने कहा है कि अयोध्या की जीत ने दिखा दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने गाजियाबाद सीट का जिक्र कर जीत का दावा कर दिया है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"लोकसभा चुनावों के उत्साहवर्धक परिणामों के बाद इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी को ये एक सुनहरा मौका मिला है कि वो गाजियाबाद में अपने संगठन की ताकत को दिखाएं और भाजपा के सबसे बड़े शहरी गढ़ में ही उसे हराए. अयोध्या की जीत ने दिखा दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है."

बिल्डिंग-टॉवर वाले भी भाजपा के खिलाफ वोट डालने जा रहे 

अखिलेश ने आगे लिखा- "किसान आंदोलन के गवाह ग़ाज़ियाबाद में आंदोलित किसान; आक्रोशित बेरोज़गार युवक-युवतियाँ; असुरक्षित महिलाएं; जीएसटी व भाजपाई चंदा वसूली से परेशान व्यापारी, कारोबारी, दुकानदार; अग्निवीर विरोधी युवा व जाम, धूल, धुएँ से परेशान आम जनता, बुजुर्ग और साथ ही पूरे प्रदेश से यहाँ आकर बसे हुए सेवा निवृत लोग पुरानी पेंशन को लेकर परेशान हैं. साथ ही जो ऊँची-ऊँची बिल्डिंगों में रहते हैं या ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं, वो सब भी हर चौराहे व विभाग में भ्रष्टाचार और महँगाई का शिकार हुए हैं. इस बार सिर्फ गली-मोहल्लेवाले ही नहीं बिल्डिंग-टॉवर वाले भी भाजपा के खिलाफ वोट डालने जा रहे हैं."

उन्होंने आगे लिखा-"अब तक भाजपा को वोट देनेवाले हर एक मतदाता से हम कहेंगे कि वो इस बार तार्किक रूप से ये सोचकर परिवर्तन के लिए वोट डाले कि जिस शहर ने भाजपा को हमेशा जिताया, उस शहर को भाजपा ने आखिरकार दिया ही क्या है सिवाय तकलीफ, परेशानी और दिक्कतों के."

 गाजियाबाद जीत का नया इतिहास लिखने जा रहा है- अखिलेश यादव

अखिलेश ने लिखा-"ये चुनाव भाजपा राज में ख़तरे में पड़े संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, प्रेस-मीडिया की आज़ादी, जातीय जनगणना की माँग व प्रभुत्ववादी सोच के 10% लोगों से 90% PDA को बचाने और PDA की एकजुटता और एकता दिखाने का भी चुनाव है. PDA के एक साथ आने से इंडिया गठबंधन का हर एक कार्यकर्ता जानता है कि गाजियाबाद जीत का नया इतिहास लिखने जा रहा है, इसीलिए वो अपने बूथ पर 100% जीत सुनिश्चित करने का जी तोड़ प्रयास कर रहा है, सबको धन्यवाद व शुभकामनाएँ!"

जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं

सपा सांसद ने लिखा-"आखिर में हमारी सपा, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के अन्य सभी सहयोगी दलों के जुझारू कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि  मतदान भी, सावधान भी! जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!"

गाजियाबाद में चला अयोध्या वाला दांव

समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव में अयोध्या वाले फार्मूले पर काम किया है. अयोध्या में सपा ने दलित प्रत्याशी को मैदान में उतार कर सीट को जीता था और इसी तरह अब अखिलेश यादव ने गाजियाबाद विधानसभा की सामान्य सीट पर दलित प्रत्याशी को उतार कर मुकाबला रोमांचक बना दिया है. इस सीट पर बीजेपी ने ब्राह्मण उम्मीदवार संजीव शर्मा को टिकट दिया है, यूपी में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 

मेरा फोन नहीं उठता, ये सुरक्षा है आपकी? जब डीएम के सामने भड़क उठे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget