एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सीएम योगी दूसरे प्रदेश से आए हैं', अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर क्यों कही ये बात?

Caste Census: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा, ''वह (मुख्यमंत्री) दूसरे प्रदेश से आए हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना से कोई लेना देना नहीं है.

UP Assembly Budget Session 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. यादव ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के लिए विधानसभा जाते वक्त कहा, ''जाति आधारित जनगणना की सपा की मांग कोई नयी नहीं है. इससे पहले भी सपा और अन्य कई पार्टियों ने इसकी मांग रखी है. 'सबका साथ, सबका विकास' तभी संभव है जब जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी.''

गौरतलब है कि 'सबका साथ, सबका विकास' सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नारा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता अक्सर इस नारे का जिक्र करते हैं.

मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश से आए हैं- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा, ''वह (मुख्यमंत्री) दूसरे प्रदेश से आए हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना से कोई लेना देना नहीं है. जाति के आधार पर जनगणना होने के बाद ही लोगों को उनका वाजिब सम्मान मिलेगा, नहीं तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपने अधूरे ही रह जाएंगे.'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी की मौत होने की हाल की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

UP Budget 2023: यूपी विधानसभा में सत्र की हंगामेदार शुरुआत, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का बड़ा दांव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सदन में जो बातें कही जाती हैं उनको पूरा नहीं किया जाता है. बीजेपी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी. 2023 शुरू हो चुका है लेकिन क्या बीजेपी बताएगी किसानों की आय दोगुनी हुई? जो सरकार विधायकों की निधि नहीं बढ़ाती हो उनसे क्या उम्मीद करोगे? उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget