एक्सप्लोरर

UP Budget 2023: यूपी विधानसभा में सत्र की हंगामेदार शुरुआत, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का बड़ा दांव

UP Assembly Budget Session 2023: शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा विधायक धरने पर बैठ गए. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाथ में जातीय जनगणना से जुड़ी तख्ती लेकर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया.

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सदन में अभिभाषण शुरू करने से पहले ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी.

विपक्षी सदस्य 'राज्यपाल वापस जाओ' और 'तानाशाही की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे थे. इसी शोरगुल और हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान पिछले दिनों लखनऊ में हुई 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' और राज्य सरकार की अन्य विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा का साल 2023 का यह पहला सत्र है. सत्र आगामी 10 मार्च तक संचालित किए जाने का कार्यक्रम है. सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट आगामी 22 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी.

शिवपाल यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया
पहले दिन सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया है. पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया. विधानसभा के बाहर भी राज्य सरकार के खिलाफ सपा ने विरोध प्रदर्शन किया. शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा विधायक धरने पर बैठ गए. सपा के महासचिव शिवपाल ने कहा कि सपा चाहती है कि अधिक से अधिक सदन चले.

योगी के मंत्री अनिल राजभर के नाम से वायरल चिट्ठी पर सियासी घमासान, ओम प्रकाश राजभर ने की ये मांग

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के बीच सपा विधायकों ने वेल के नजदीक जाकर प्रदर्शन किया. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाथ में जातीय जनगणना से जुड़ी तख्ती लेकर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया. सपा विधायकों ने अपने हाथ में जातीय जनगणना, बुलडोजर का आतंकवाद, कानून व्यवस्था की तख्तियां पकड़ी. वो महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget