एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने स्कूलों के मर्जर पर उठाए सवाल, कहा- 'स्कूल दूर होंगे तो बेटियां...'

Kannauj News:अखिलेश यादव ने कहा कि सपा स्कूलों के मर्जर के फैसले के खिलाफ है.अगर स्कूल घर से दूर होंगे, तो बच्चे, खासकर बेटियां, स्कूल कैसे पहुंचेंगी? बीजेपी सरकार नौकरियां देना नहीं चाहती.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज में के निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया, उन्होंने स्कूल मर्जर, स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही, ट्रांसफर नीति और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्कूलों के मर्जर के फैसले के खिलाफ है. अगर स्कूल घर से दूर होंगे, तो बच्चे, खासकर बेटियां, स्कूल कैसे पहुंचेंगी? बीजेपी सरकार नौकरियां देना नहीं चाहती. इसलिए स्कूलों को कम करने की साजिश कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फैसला शिक्षा विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के लिए हानिकारक है.

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर उठाए सवाल

वहीँ स्वास्थ्य विभाग की खामियों पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि आईसीयू में मरीज बिना बिजली के कैसे जीवित रहेंगे? स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर तक नहीं हो रहे सरकार का वक्त खत्म हो रहा है. इसलिए उनके लोग सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग से कमाई में लगे हैं.

कानपुर विवाद पर चुटकी

इसके साथ ही कानपुर में डीएम-सीएमओ विवाद पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले इंजन (नेता) लड़ रहे थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे (अधिकारी) भी लड़ रहे हैं. इस चक्कर में विधायक भी उलझ गए. उन्होंने बीजेपी की आंतरिक कलह पर भी कटाक्ष किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो स्मारकों का निर्माण होगा, इनमें माता अहिल्याबाई, राजा हर्षवर्धन और महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं बनाई जाएंगी, जिसमें महाराणा प्रताप की प्रतिमा में सोने का भाला होगा. इसके साथ ही ई-रिक्शा और पर्यावरण के लिए लाभकारी वाहनों पर छूट दी जाएगी साइकिल को विशेष छूट मिलेगी.

जबकि गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी सभी चुनाव पुराने गठबंधन के साथ लड़े जाएंगे.

महंगाई और सोने की कीमतों पर हमला

अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई और कहा कि बीजेपी अपने लोगों को मुनाफाखोरी करवा रही है. वैश्विक युद्धों के कारण भी महंगाई बढ़ेगी. सोना इतना महंगा हो गया कि गरीब अपनी बेटी की शादी में सोने की कोई चीज नहीं दे सकता. बीजेपी योग करवाकर इस सवाल से बचना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget