एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: '...तो इनके बुलडोजर की चाबी खो जाती है, ड्राइवर भाग जाता है', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

UP News: अखिलेश यादव ने गोरखपुर में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर तीखा हमला किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेता अपराध करता है तो इनके बुलडोजर की चाबी खो जाती है.

Akhilesh Yadav On Bulldozer: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को गोरखपुर में सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कहने को तो उनका बुलडोजर हमेशा तैयार रहता है. बीजेपी का कोई नेता अपराध करेगा, तो इनके बुलडोजर की चाबी खो जाती है. अखिलेश यादव यहां शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में आयोजित नाई समाज के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. 

जीरो टॉलरेंस नीति पर बोला हमला 
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं. बीजेपी के लोग कहते हैं कि कानून व्‍यवस्‍था पर जीरो टॉलरेंस है. बांदा में युवती की हत्‍या कर दी गई. उसके साथ क्‍या-क्‍या हुआ. ये है बीजेपी का जीरो टॉलरेंस. भदोही और कानपुर में घटना हुई. देवरिया और गोरखपुर में घटना हुई. कोई मिलने नहीं जाता है. मुख्‍यमंत्री जब आते और जाते हैं, तो यहां पर हत्‍या हो जाती है. बीजेपी के नेता ने जमीन खरीदी, 6 करोड़ का चेक दे दिया. फिर ये कहकर चेक वापस ले लिया कि चेक में कुछ कमी है. चेक वापस लेकर चतुराई से चेक फाड़ दिया. कई बार बीजेपी नेता के घर जाने के बाद उसे चेक नहीं मिला. उसने आत्‍महत्‍या कर ली. कानपुर में दो बेटियों को न्‍याय नहीं मिला. 

"गरीबों पर चला रहे हैं बुलडोजर" 
सपा चीफ ने बुलडोजर कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि कहने को तो उनका बुलडोजर हमेशा तैयार रहता है. लेकिन बीजेपी का कोई नेता अपराध करेगा, तो इनके बुलडोजर की चाबी खो जाती है. ड्राइवर भाग जाता है. ये गरीबों पर बुलडोजर चला रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि ये पहले मुख्‍यमंत्री हैं उन्होंने यहां खुद अपनी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर वाहवाही बटोर ली. जो दुकानें गिराई, जिन पर बुलडोजर चला, उनमें कुछ लीगल और कुछ अवैध थी. 

दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 नवंबर (शनिवार) को गोरखपुर के शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने नाई समाज की ओर से आयोजित ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्‍याय महारैली’ को संबोध‍ित किया. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नाई समाज के लोगों को एकजुट करते हुए कहा नाई समाज के लोग नारा लगा रहे हैं कि गर्व से कहो कि हम नाई हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्तराखंड के निजी दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी, केदारनाथ धाम पहुंच कर करेंगे पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget