एक्सप्लोरर

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- श्रमिकों के साथ हो रहा है दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सच्चाई का सामना करने से डरती है। सैकड़ों कोस चलकर आये लाखों की संख्या में कामगारों का भविष्य शासन की अदूरदर्शिता के कारण अंधेरे में गुम हो गया है। इस सच्चाई को स्वीकार करने में भाजपा अपनी पराजय समझती है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना के संकट काल में बेरोजगारी के साथ असुरक्षा का दंश झेल रहे श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया संवेदन शून्य और अमानवीय है। उनके साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि वे गरीब, कमजोर और असहाय हैं। अमीरों को विदेश से वापस लाने का रिकॉर्ड बनाने की चाह रखने वाली भाजपा सरकारें अगर गरीबों को भी मुफ्त में वापस घर पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाएं तो कितना अच्छा हो।

सूरत से लौटे आजमगढ़ के श्रमिकों ने एक दर्द भरी दास्तान बताई है जिससे जाहिर होता है कि राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार राहत के हवाई दावों से पेट भर रही है। सूरत से लौटे श्रमिकों के अनुसार उनसे 800 रूपए लिए गए और भोजन-पानी नहीं दिया गया। गुजरात से आ रहे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का भी कहना है कि लगातार लूट जारी है। यहां के श्रमिक भी मंहगा टिकट खरीदकर भूखे पेट पहुंचे।

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- श्रमिकों के साथ हो रहा है दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव

अखिलेश ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार ने भारतीय नागरिकता भी गरीब-अमीर में बांटकर वैसे ही लॉकडाउन में राहत देने के इंतजाम किए हैं। पहले दौर में विदेशों से मुफ्त हवाई यात्रा से लोगों को लाया गया। घर वापसी के लिए व्याकुल गरीब श्रमिकों के साथ ट्रेन और बस का किराया देने के बावजूद भी अच्छा सुलूक नहीं किया गया। कई जगह तो उन्हें पुलिस के डंडे भी खाने पड़ गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर हजारों की संख्या में कामगारों को प्रशासन द्वारा रोकना, जो सैकड़ों मिलोमीटर पैदल चलकर आये हैं, उनके साथ बुरा बर्ताव करना और वे सभी दो-तीन दिन से भूखें-प्यासे हैं। भाजपा सच्चाई का सामना करने से डरती है। सैकड़ों कोस चलकर आये लाखों की संख्या में कामगारों का भविष्य शासन की अदूरदर्शिता के कारण अंधेरे में गुम हो गया है। इस सच्चाई को स्वीकार करने में भाजपा अपनी पराजय समझती है। जनता को पराजित करना भाजपा अपनी बहादुरी समझती है। ये कैसा विरोधाभास है? एक न एक दिन भाजपा को सच्चाई का सामना तो करना ही पड़ेगा। भाजपा कब तक वास्तविकता से पलायन करती रहेगी? पीड़ित गरीबों, कामगारों-श्रमिकों की हाय भाजपा को भस्म करने की ताकत रखती है।

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- श्रमिकों के साथ हो रहा है दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव

अखिलेश यादव ने नोटबंदी और जीएसटी की अचानक घोषणाओं की तरह प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन की भी अकस्मात घोषणा कर देश में विस्थापन और पलायन की जो स्थिति पैदा कर दी है उससे देश अव्यवस्था और असुरक्षा के चक्र में बुरी तरह फंस गया है। कितने ही श्रमिकों की जानें चली गई हैं। भूख-प्यास से दम तोड़ने की भी खबरें आ रही हैं। भाजपा अमीरों को राहत देने में लगी है। गरीब सड़क पर रेल पटरियों पर जान गंवा रहा है। भाजपा की वोट बैंक की राजनीति का यह खेल लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget