एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अखिलेश यादव बोले, 'BJP हर चुनाव चोरी और घपलों से...'

Chandigarh Mayor Election: अखिलेश यादव ने कहा कि पीठासीन अधिकारी का मेयर चुनाव में धांधली करने का जुर्म कबूल किया जाना दिखाता है कि बीजेपी किस तरह सत्ता की भूखी है.

Chandigarh Mayor Election Result 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों पर बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने मांग की कि बीजेपी को देश से माफी मांग कर सत्ता से बेदखल हो जाना चाहिए. बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव अधिकारी ने धांधली की बात कबूल ली. सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. सबूत के तौर पर चुनाव अधिकारी का वायरल वीडियो शीर्ष अदालत में पेश किया गया था. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के सख्त तेवर देख रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने बैलेट पेपर पर क्रॉस मार्क करने की बात स्वीकार कर ली.

'चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले से सबक सीखें अधिकारी'

अखिलेश यादव ने कहा कि पीठासीन अधिकारी का मेयर चुनाव में धांधली करने का जुर्म कबूल किया जाना दिखाता है कि बीजेपी किस तरह सत्ता की भूखी है. उन्होंने बीजेपी समर्थकों को भी आड़े हाथों लिया. सपा प्रमुख ने कहा कि सरेआम लोकतंत्र की हत्या गई. लिहाजा शर्मनाक कृत्य के लिए बीजेपी समर्थकों को सिर झुका लेना चाहिए. आज का दिन बीजेपी समर्थकों के लिए नैतिक-शोक का दिन है. अखिलेश यादव ने कहा कि समर्थकों को समझ लेना चाहिए कि बीजेपी हर चुनाव चोरी और घपलों से जीत रही है.

'BJP इस्तेमाल कर दूध में से मक्खी की तरह फेंक देगी'

 ऐसे लोगों के हाथ में न देश सुरक्षित है और न उनका वर्तमान और न ही उनके बच्चों का भविष्य. सपा प्रमुख ने सरकार के दबाव में काम करनेवाले अधिकारियों को भी घटना से सबक लेने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि आपराधिक कृत्यों से खुद उनका और उनके परिवार का जीवन बर्बाद हो जाएगा. ऐसे अपराध किसी देशद्रोह से कम नहीं हैं. इसलिए सजा भी सख्त मिलने की उम्मीद है. अखिलेश यादव ने कहा कि अब अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि बीजेपी उनका इस्तेमाल कर दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंकेंगी. शर्म और अपमान भरी ज़िंदगी सलाखों के पीछे कटेगी. सरकार के दबाव में काम करनेवाले अधिकारी अपने बच्चों और समाज के सामने मुंह दिखाने लायक़ नहीं रहेंगे. अधिकारी याद रखें फ़रेबी किसी के सगे नहीं होते हैं. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा का कांग्रेस को अल्टीमेटम, फिर ले सकती है बड़ा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget