एक्सप्लोरर

यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री, सांसद से विधायक और फिर सांसद बने अखिलेश यादव, जन्मदिन पर जानें खास बातें

Akhilesh Yadav Birthday: यूपी के प्रमुख सियासी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश 1 जुलाई को अपना 52वां बर्थडे बना रहे हैं. जन्मदिन पर अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ रोचक बाते जानेंगे.

Akhilesh Yadav Birthday News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1 जुलाई 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे. अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई सन 1973 को इटावा जिले के सैफई कस्बे में हुआ था. अखिलेश यादव विदेश में पढ़ाई करने के बाद सीधे यूपी की राजनीति में एंट्री ली और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत के उत्तराधिकारी बन गए. आज हम उनके बर्थडे के मौके पर उनके बारे कुछ रोचक बातें इस स्टोरी में जानेंगे.

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं. अखिलेश यादव ने साल 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपनी पार्टी का नेतृत्व किया. अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने राज्य सरकार बनाई. इसके बाद 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. हालांकि अखिलेश यादव का जादू साल 2017 के विधानसभा चुनाव में नहीं चला, बीजेपी प्रदेश की सत्ता की अपने हाथ संभाली. इसके बाद साल 2022 के चुनाव में सपा सत्ता का स्वाद नहीं चख सकी.

सांसद से विधायक और फिर सांसद बनें अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2022 विधान सभा चुनाव में करहल सीट से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर पहली बार विधायक बने. इसके लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, अखिलेश यादव वर्तमान में लोकसभा सदस्य है. उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से बीजेपी के सुब्रत पाठक को बड़े मार्जिन से चुनाव हराया और सांसदीय सीट अपने नाम की. कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव का पुराना जुड़ाव है, और यह समाजवादी पार्टी का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है.

मोदी लहर में अखिलेश यादव का शानदार प्रदर्शन
साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में गठित इंडिया गठबंधन ने मोदी लहर में कमाल कर दिखाया है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने 43 सीटें अपने नाम की. खास बात यह रही की प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में अकेले समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें अपने नाम की है.

1 जुलाई 1973 को हुआ था अखिलेश यादव का जन्म
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गाँव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ. अखिलेश यादव का विवाह डिम्पल यादव के साथ 24 नवंबर 1999 को हुआ था. अखिलेश यादव ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की एवं फिर आगे की पढाई विदेश से पूरी की.

अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियां
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया, जो भारत का सबसे आधुनिक एक्सप्रेस वे है. अखिलेश ने उ.प्र. में "यू.पी.100 पुलिस सेवा" और "108 एंबुलेन्स फ्री सेवा" शुरू की महिलाओं क्वे लिए 1090 सुविधा दी. इसके अलावा उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर जैसी कई उपलब्धियां हैं.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'नदियों की सफाई के नाम पर पैसे और बजट का सफाया हुआ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget