एक्सप्लोरर

'कम हो रहे संत-महात्मा, बढ़ाएं हिंदुओं की संख्या', महंत रवींद्र पुरी ने किया संघ प्रमुख के बयान का समर्थन

ABAP Chief Ravindra Puri Statement: हालिया दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जरिये दिए गए एक बयान के बाद देश में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया. इस बयान पर महंत रविंद्र पुरी ने बड़ा बयान दिया है.

Prayagraj News Today: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं की आबादी घटने पर चिंता जताई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक, अगर संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातों पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हिन्दू भी डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएंगे. 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि हिंदुओं के कम बच्चे पैदा करने से संत महात्माओं की संख्या भी घट रही है. महंत रवींद्र पुरी ने आगे कहा कि दूसरे धर्म की आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हम दो हमारे दो का नारा देकर हिंदुओं की आबादी कम कर दी. इंदिरा गांधी का वह नारा पूरी तरह गलत था और वह हिंदुओं को कमजोर करने की कोशिश थी.

महंत रवींद्र पुरी ने कहा, "हिंदुओं की संख्या जब बढ़ेगी तभी वह मजबूत होंगे. संख्या घटने पर भारत का हाल भी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसा हो सकता है." उन्होंने कहा, "हिंदुओं को कतई एक या दो के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए और ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए."

देश में लागू हो यूसीसी
महंत रवींद्र पुरी ने कहा, "देश में एक कानून बनाकर दूसरे धर्म की आबादी पर अंकुश लगाया जा सकता है." महंत रवींद्र पुरी ने दावा किया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर आबादी के संतुलन को ठीक किया जा सकता है. यूनिफॉर्म सिविल कोड तुरंत लागू कर दिया जाना चाहिए.

महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि साधु संत भी हिंदुओं से यह अपील करते हैं कि वह ज्यादा बच्चे पैदा करें. उन्होंने दलील दी है कि जब ज्यादा बच्चे पैदा होंगे तो उनमें से कुछ संत और संन्यासी बनेंगे और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे. कम बच्चे पैदा करने पर संत महात्माओं की संख्या कम होती जा रही है. महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक, 26 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में होने वाली धर्म संसद में भी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'खुदाई करो तो डायनासोर भी मिलेंगे', संभल और अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर बोले मौलाना तौकीर रजा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget