एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या होगी कांग्रेस की रणनीति, अजय लल्लू ने कही ये अहम बात

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गये हैं. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अज लल्लू ने कहा कि, हम सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे

लखनऊ: आगामी चुनाव (UP Assembly Election) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने अपना रुख साफ कर दिया है. लखनऊ पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी(Rajesh Tiwari) ने कहा कि, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने साफ कहा है कि, संगठन की कीमत पर गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि, वैसे जिस तरह उनका संगठन तैयार है लगता नहीं गठबंधन की कोई जरूरत है.

बीजेपी सरकार से जनता सवाल पूछने को तैयार है

चुनाव को लेकर भाजपा भी जोर शोर से मैदान में है. इसी महीने पीएम मोदी का अलीगढ़ और लखनऊ में कार्यक्रम भी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहते हैं कि, चाहे पीएम आये या कोई भी नेता लेकिन जनता सवाल पूछने को तैयार है. बेरोजगारी पर, भर्तियों पर. ये सिर्फ ब्रांडिंग, पोस्टर होर्डिंग की सरकार है. कोरोना में लाखों की जान गई. फिरोजाबाद, मथुरा में 300 से अधिक की अभी जान जा चुकी है. अजय लल्लू ने कहा कि, प्रियंका गांधी 10 और 11 को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं. यहां 2022 को लेकर तमाम संगठनात्मक बैठके होंगी.

403 विधानसभा में चलेगा अभियान

अब सवाल उठता है कि, आखिर कांग्रेस की चुनाव को लेकर ऐसी कौन सी रणनीति है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि, प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी ने सभी 403 विधानसभाओं में प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान चलाया है. इसके तहत 24 हज़ार कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है. ये टीम गांव गांव जाकर लोगों को कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धियां और भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताएगी. ये लोग आरएसएस के खिलाफ भी मोर्चा खोलेंगे.

40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तय 

अजय लल्लू ने कहा कि, इस महाभियान में कुल 700 कैम्प में 2 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है. इनको बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल तक की जानकारी दी जा रही है. सूत्रों की मानें तो पार्टी अब तक करीब 40 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी भी तय कर चुकी है. बस औपचारिक ऐलान बाकी है.

हालांकि, अगर चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता को देखें तो कांग्रेस कुछ कम नजर आती है. भाजपा, सपा, बसपा में कोई यात्राएं निकल रहा है तो कोई सम्मेलन कर जमीन तैयार करने में जुटा है. लेकिन कांग्रेस में चुनाव को लेकर ऐसी हलचल अभी नज़र नहीं आ रही.

ये भी पढ़ें.

केशव प्रसाद मौर्य बोले- विधानसभा में नमाज कक्ष की मांग तुष्टिकरण की घटिया राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget