एक्सप्लोरर

UP Election: बाराबंकी में ओवैसी को नहीं मिली सभा की इजाजत, पार्टी कार्यकर्ताओं से कर सकेंगे मुलाकात

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को बाराबंकी में जनसभा की अनुमति नहीं मिली है. प्रशासन ने 50 लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलने की मंजूरी दी है.

Asaduddin Owaisi in Barabanki: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के यूपी दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. ओवैसी आज बाराबंकी में एक जनसभा करने वाले थे, लेकिन जिला प्रशासन से इसकी मंजूरी नहीं मिली. ओवैसी अब केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने पदाधिकारी के घर पर मिल सकेंगे. उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि असुद्दीन ओवैसी की गुरुवार को सुबह 11 बजे बाराबंकी कटरा मोहल्ला इमामबाड़ा में जनसभा प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इस जनसभा की अनुमति नहीं दी है.

50 लोगों को शामिल होने की अनुमति
एआईएमआईएम के जिला प्रभारी सज्जाद हुसैन ने बताया कि जिले के कटरा इमामबाड़ा में सभा की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसको निरस्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब कार्यक्रम की अनुमति सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जिलाध्यक्ष चौधरी फजरूर रहमान के आवास कटरा बारादरी बाराबंकी में होगी. इस दौरान ओवैसी केवल पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से ही मिल सकेंगे. हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मात्र 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा.

100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओवैसी प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे थे. मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के बाद अयोध्या के रूदौली कस्बे में जनसभा आयोजित कर अपने अभियान की शुरूआत की थी. वहीं, बुधवार को ओवैसी की सुल्तानपुर जिले में चुनावी सभा हुई. ओवैसी 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Mirzapur: विध्यांचल धाम में नाव डूबने से 6 लोगों की मौत, दर्शन के लिए रांची से आया था परिवार

Deepotsav: अयोध्या में इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव महोत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: हरीश रावत ने लिया राजनीति से 15 दिन का ब्रेक, 'अर्जित अवकाश' के ऐलान से सियासी हलचल तेज
उत्तराखंड: हरीश रावत ने लिया राजनीति से 15 दिन का ब्रेक, 'अर्जित अवकाश' के ऐलान से सियासी हलचल तेज
Noida International Airport: उद्घाटन से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, PAC, RAF, NDRF, SDRF तैनात
Noida International Airport: उद्घाटन से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, PAC, RAF, NDRF, SDRF तैनात
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget