एक्सप्लोरर

Mirzapur: विध्यांचल धाम में नाव डूबने से 6 लोगों की मौत, दर्शन के लिए रांची से आया था परिवार

Boat Capsized in Mirzapur: मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर के दर्शन करने जा रहे भक्तों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. ये परिवार रांची से आया था.

Boat Capsized in Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. विंध्याचल (Vindhyachal) मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे भक्तों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. नाव में कुल 12 लोग सवार थे. बाकी लोगों को बचा लिया गया है. विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए ये परिवार झारखंड की राजधानी रांची से आया था. विंध्याचल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे.

पांडेय ने बताया कि झारखंड रांची के ग्राम धुरहा से आये राजेश तिवारी (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए आए थे. उन्होंने बताया कि नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आने के दौरान अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी समेत परिवार के 12 सदस्य सवार थे. क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विंध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद हैं.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी में नाव डूबने की घटना का संज्ञान लिया है. योगी ने फौरन जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किये जाएं. उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर सम्भव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं.

ये भी पढ़ें:

Deepotsav: अयोध्या में इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव महोत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल 

UP Election 2022: लखनऊ में इलेक्शन कमेटी की बैठक करेंगी प्रियंका गांधी, शुरू होगी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget