एक्सप्लोरर

यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत, योगी सरकार की पहल से AI सीखेंगे शिक्षक

Lucknow News: समाज कल्याण विभाग और टीसीएस-सीएसआर स्कूल प्रोग्राम टीम के सहयोग से वर्चुअल सत्र चलाया गया और एआई के शैक्षिक उपयोग, NCERT पाठ्यक्रम और इंडस्ट्री एप्लीकेशंस पर जानकारी दी गई.

डिजिटल युग में शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग लगातार पहल कर रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को टीसीएस-सीएसआर स्कूल प्रोग्राम टीम के सहयोग से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक इंटरएक्टिव वर्चुअल सत्र का आयोजन किया गया.

इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की समझ देना और उसे शिक्षण कार्य से जोड़ना है. सत्र में शिक्षकों को एआई के मूल सिद्धांतों के साथ इसके व्यवहारिक इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई.

सत्र में एआई का शिक्षा और संस्थाओं के क्षेत्र में उपयोग और एनसीईआरटी द्वारा प्रस्तावित एआई पाठ्यक्रम की संरचना और दृष्टिकोण जैसे विशेष पहलुओं पर चर्चा की गई. इसके साथ ही कई प्रकार के अन्य ऐप भी सुझाए गए, जो शिक्षण कार्य में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं. कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सत्र उन्हें नई तकनीकों से अपडेट रखने में मददगार साबित होते हैं. 

कार्यक्रम का संचालन GOIT के एचआर निशिथ प्रभ ने किया. वहीं इस मौके पर मैनेजर एचआर मयंक त्यागी, डिलीवरी मैनेजर, सीएसआर आरती रविशंकर और GOIT के रिजनल हेड सुजित वैद्य मौजूद रहे.

सीएम के दिशा निर्देश पर लगातार आगे बढ़ रहा कारवां

सीएम योगी के दिशा निर्देश पर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण एआई जैसी उभरती तकनीकों को शिक्षा से जोड़ने और युवाओं को तकनीक रूप से सक्षम बनाने के प्रयासों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को मासिक लेक्चर लिए जाने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश में 109 सर्वोदय विद्यालय संचालित 

इसी श्रृंख्ला में विभागीय अधिकारियों की AI का समाज कल्याण की योजनाओं मे उपयोग विषय पर एक विशेष कार्यशाला की जा चुकी है. गौरतलब है कि प्रदेश भर में समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 109 सर्वोदय विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget