एक्सप्लोरर

Taj Mahotsav 2024: गीत-संगीत, यमुना आरती... इस बार ताज महोत्सव होगा बेहद खास, हॉटएयर बलून का भी ले सकेंगे मजा

Taj Mahotsav 2024: आगरा में इस बार का ताज महोत्सव कुछ अलग होगा. इस बार इसमें कई नए अध्याय जोड़ जाएंगे, जिन का भव्यता से आयोजन किया जाएगा.

Agra Taj Mahotsav 2024: आगरा में विश्वस्तरीय ताज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं. जिला प्रशासन पर्यटन विभाग ताज महोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है. इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इस बार ताज महोत्सव का स्वरूप कैसा रहेगा और इसमें क्या कुछ ख़ास रहने वाला है, इसे लेकर तैयारियां की जा रही है. ताज महोत्सव की तैयारियों पर जिला प्रशासन ने भी जानकारी शेयर की है. 

ताज महोत्सव को लेकर आगरा मंडल आयुक्त रितु महेश्वरी, जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों ने ताजमहल परिसर में प्रेस वार्ता की और बताया कि ताज महोत्सव में अक्सर बॉलीवुड के बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देते है, ताज महोत्सव में देशी-विदेशी पर्यटक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाते हैं. इस बार भी इस महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. 

ताज महोत्सव होगा बेहद खास
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस बार का ताज महोत्सव कुछ अलग होगा. इस बार इसमें कई नए अध्याय जोड़ जाएंगे, जिन का भव्यता से आयोजन किया जाएगा. ताज महोत्सव में इस बार यमुना महाआरती को जोड़ा गया है. यमुना नदी के घाटों पर ताज महोत्सव आयोजन के अंतर्गत महाआरती की जाएगी. इसके साथ ही ताजमहल के समीप 11 सीढ़ी पर पतंग महोत्सव और गजल गायन के कार्यक्रम किए जाएंगे. इसके साथ मुख्य मंच के अलावा सुर सदन, सेल्फी प्वाइंट, जोनल पार्क, सदर बाजार में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 

Haldwani Violence: हल्द्वानी में कर्फ्यू, दंगाइयों को गोली मारने का आदेश, स्कूल बंद, हाईकोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई

प्रशासन ने की बड़े स्तर पर तैयारी
ताज महोत्सव में इस बार हॉट एयर बैलून को भी जोड़ा गया है. हॉट एयर बैलून ताज महोत्सव का आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस बार ताज महोत्सव में 300 से अधिक स्टॉल आने की उम्मीद है. 50 जनपदों से विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई जाएगी. भारतीय विरासत और संस्कृति इस बार के ताज महोत्सव की थीम रहेगी. भारतीय व्यंजन, हस्तकला समेत अन्य कलाओं का संगम यहां देखने को मिलेगा. 

रितु महेश्वरी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ इस बार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी अधिक संख्या में ताज महोत्सव का लुफ्त उठाएंगे. हम चाहते हैं कि विदेशों तक भारतीय संस्कृति और विरासत के साथ-साथ हस्तकला खान-पान का संदेश पहुंचे. 6 दिन 6 अलग-अलग नाटकों का मंचन भी किया जाएगा. जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सम्मिलित होंगे. ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बॉलीवुड कलाकार, गजल गायक, कव्वाली, सिंगर, स्टैंडअप कॉमेडी सहित अन्य आयोजन शामिल रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget