एक्सप्लोरर

Agra Firing News: आगरा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बाजार में दहशत का माहौल, पूरी घटना CCTV में कैद

UP News: आगरा में दिनदहाड़े गोली कांड से बाजार में अफरा तफरी मच गई. स्कूटी से आए बदमाश ने दुकानदार को गोली मार दी. गोली पैर में लगने से उसकी जान बच गई. वहीं आरोपी के तलाश के लिए टीम गठित की गई है.

Agra firing News: आगरा में दिनदहाड़े हुए गोली कांड से बाजार में अफरा तफरी मच गई और दहशत का माहौल पैदा हो गया. एक्टिवा पर सवार होकर आए बदमाश ने कपड़ा दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी जिससे बाजार में दहशत फैल गई. दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था और इस दौरान बदमाश आया और आगे सीधी गोली मार दी. जो दुकानदार के पैर में जा लगी. बताया गया है कि बदमाश ने पूर्व में गोली मारने की धमकी दी थी और अब उसने घटना को अंजाम भी दे दिया. 

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में कपड़े की दुकान करने वाले अमीन अपनी दुकान पर बैठा हुआ था.इसी दौरान बदमाश शाहरुख अपने एक अन्य साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचा और सीधे बंदूक निकालकर दुकानदार अमीन को गोली मार दी. गोली दुकानदार के पैर में जा लगी. बेखौफ बदमाश ने घटना को अंजाम दिया जिससे दहशत का माहौल पैदा हो गया. 

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
घटना कल 17 मई की है, जब सुबह कपड़ा की दुकान करने वाले अमीन अपनी दुकान पर बैठा था. इस दौरान बदमाश शाहरुख अपने एक साथी के साथ आया और सीधे गोली मार दी. गोली मारने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमे साफ दिख रहा है कि बदमाश एक्टिवा पर आता है. बंदूक निकलता है और दुकान पर जाकर सीधे गोली मार देता है और मौके से फरार हो जाता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल दुकानदार को एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया. पूरे मामले पर एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि सुबह के समय गोली मारने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. गोली मारने वाला व्यक्ति शाहरुख बताया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है.जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा. तहरीर के आधार पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर में उत्तर और दक्षिण दिशा में भी बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, इस वजह से लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget