एक्सप्लोरर

आगरा में प्राइवेट अस्पताल की लूट, मरीज की निगेटिव रिपोर्ट दबाये रहा और बिल बढ़ता रहा, परिजनों का हंगामा

आगरा में निजी अस्पताल ने मानवीय संवेदनाओं को रौंद दिया है. शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज के ठीक होने के बाद भी प्रबंधन ने उसे रिपोर्ट नहीं दी और मरीज का बिल बढ़ता रहा है. परिजनों का आरोप है कि लापरवाही इस कदर कि ऑक्सीजन का सिलेंडर तक नहीं मिला. मरीज की मौत भी हो गयी.

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी अस्पताल ने बिल बढ़ाने के लिए तीन दिन तक मरीज की रिपोर्ट दबाकर रखी. डिस्चार्ज के समय अस्पताल की गलती से बुजुर्ग को ऑक्सीजन न मिलने से परिवार के सामने ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. मामले में डॉक्टर ने गलती कबूल की है. इधर, अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 11 लाख रुपए का बिल थमा दिया है. स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामला आगरा के थाना हरीपर्वत अन्तर्गत राम रघु अस्पताल का है. यहां बीते 16 अगस्त को सदर क्षेत्र के मधु नगर निवासी लेखपाल सुनील शर्मा अपने पिता रामभज शर्मा को कोविड 19 के इलाज के लिए लाए थे. रामभज के पोते डॉ. पुनीत पाराशर का आरोप है कि उनके दादा का कोरोना का इलाज हो रहा था. जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो तीन दिन तक दबाए रखी गई. डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट निगेटिव बताने पर हमें अस्पताल के डॉक्टर संजीव यादव ने कोरोना खत्म होने की बात कहकर पेशेंट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही. लापरवाही को लेकर पुनीत ने थाना हरीपरवत में मुकदमा दर्ज कराया है.

बारी बारी से दस सिलेंडर बदले गए लेकिन सब खाली निकले

पाराशर के मुताबिक, उन्होंने मरीज को ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता होने की बात कही. इसके बाद जब व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मरीज को अस्पताल के डॉक्टर नीरज की मौजूदगी में नीचे लाया गया तो उनके सिलेंडर की ऑक्सीजन खत्म हो गई. जिस एम्बुलेंस को शिफ्टिंग के लिए अस्पताल द्वारा मंगवाया गया था, उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं था. परिवार की आंखों के सामने डॉक्टर ने एक-एक करके 10 ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए, पर सभी खाली निकले. मरीज की दम घुटने से मौत हो गई.

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

परिजन ने कहा कि हम गुहार लगाते रह गए पर कुछ न हो पाया. मौत होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर आई पुलिस के सामने डॉक्टर ने भी गलती स्वीकार की है. इसके बाद भी परिवार को करीब 11 लाख रुपए का बिल थमा दिया गया है. मृतक रामभज के नाती पुनीत पाराशर का आरोप है कि अस्पताल ने उन्हें लूट भी लिया और उनके दादा की जान भी ले ली.

वहीं, अस्पताल के डॉक्टर नीरज शर्मा ने सफाई दी है कि मरीज़ को कई सारी बीमारियो थीं. ऑक्सीजन हमारे पास पर्याप्त थी, जो एंबुलेंस लेने आई, उसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या में बाबरी मस्जिद के बराबर आकार की बनेगी नयी मस्जिद : ट्रस्ट

पीलीभीत के शिक्षक ने छात्रों को बताया बंजर जमीन पर जैविक खेती का हुनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget