एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, हजारों लीटर कच्ची शराब-पैकिंग मैटेरियल बरामद

आगरा पुलिस ने राजस्थान सीमा से सटे नोनी गांव में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें महिला भी शामिल थी. पुलिस ने इस दौरान शराब की बोतलों के ढक्कन, रैपर और पाउच बरामद किये हैं.

आगरा. थाना जगनेर क्षेत्र के गांव नोनी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मिलावटी अवैध शराब की तस्करी करने वाली महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में बनी अधबनी शराब, हजारों लीटर केमिकल और खाली शराब के पाउच बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हजारों लीटर अधबनी शराब, पैकिंग मैटेरियल बरामद

आपको बता दें कि थाना जगनेर क्षेत्र का गांव नोनी राजस्थान सीमा से सटा हुआ है. पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन शराब तस्करों के पास से हजारों लीटर अधबनी शराब, शराब की पैकिंग का मैटेरियल मसलन रैपर, ढक्कन और खाली पाउच बरामद किए हैं. अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए यह जगनेर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

गैंग में शामिल महिला भी गिरफ्तार

पूरा घटनाक्रम बताते हुए क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना जगनेर के नोनी गांव में आरोपी गोविंद ठाकुर, गोविंद शर्मा और महिला निरमा को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से भारी मात्रा में अधबनी शराब और शराब को पैकिंग करने का पूरा मैटेरियल पैकिंग मशीन और हजारों लीटर केमिकल बरामद किया है, जिससे अवैध शराब बनाई जा रही थी. पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है. राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान इस अवैध शराब को हटाया जाना था. पुलिस द्वारा इस गैंग के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है.

सप्लाई करने वाली गाड़ी बरामद

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर कई हजार ढक्कन, खाली शीशियां और पैकिंग मैटेरियल का सामान बरामद किया है. पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है. जिसके माध्यम से यह शराब तस्कर अवैध शराब को आगरा जनपद के बाहर और अन्य जगहों पर सप्लाई किया करते थे. फ़िलहाल पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर: पेट्रोलिंग करती हुई यूपी पुलिस हरियाणा बॉर्डर पार कर गयी, पैदा हुई अजब स्थिति, अफसरों में ठन गई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget