एक्सप्लोरर

Agra News: STF और आगरा पुलिस ने दबोचे अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 3 बदमाश, खुलासे से उड़े होश

Agra Police News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गिरोह के पर्दाफाश के बाद आगरा पुलिस और एसटीएफ यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है इस गिरोह के तार कहां कहां तक फैले हैं.

Agra News: आगरा पुलिस (Agra Police) और एसटीएफ (STF) के ज्वाइंट रेड में बोलेरो गाड़ी से एक दो तीन नहीं बल्कि 10 पिस्टल  बरामद हुई है. पकड़े गए बदमाशों के अपराध करने के तरीके से पुलिस वालों के भी होश उड़े हुए हैं. STF के CO उदयप्रताप के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आगरा पुलिस के सहयोग से आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे पर बोलेरो सवार बदमाशों को बीती रात धर दबोचा. उनके पास से देसी तरीके से बनाई गई 10 पिस्टल बरामद हुई हैं. 

पकड़े गए तीनों बदमाशों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे के दीपक और गुड्डू नाम के 2 लोगों से यह तीनों बदमाश पिस्टल की सप्लाई लेते थे और उत्तर प्रदेश में आगरा और आसपास के कई सारे जिलों में और दिल्ली एनसीआर तक कंट्रीमेड पिस्टलों की सप्लाई किया करते थे. बदमाशों ने बताया कि वो 12 हजार में खरीदकर 35 हजार तक में एक पिस्टल का सौदा कर दिया करते थे.

लंबे समय से सक्रिय था गैंग
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाला यह गैंग पिछले लंबे समय से सक्रिय था और एसटीएफ को इस बात की जानकारी मिल रही थी. ऐसे में एक जाल बिछाकर एसटीएफ ने इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो आगरा के ही रहने वाले हैं. इनका नाम कुशाल, भगवान और संतोष है.

UP Politics: मैनपुरी का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य पर शिवपाल यादव ने किया पलटवार, जानें- क्या दावा किया?

जानकारी जुटाने में लगी पुलिस और एसटीएफ
इसमें संतोष नाम का बदमाश ग्वालियर क्राइम ब्रांच के हत्थे पहले भी चढ़ चुका है और जेल जा चुका है. कुल मिलाकर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गिरोह के पर्दाफाश के बाद आगरा पुलिस और एसटीएफ यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है इस गिरोह के तार कहां कहां तक फैले हैं और कौन-कौन से बड़े गैंग इन कंट्रीमेड हथियारों को खरीदा करते हैं. एसटीएफ के सीओ उदय प्रताप के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस की भी इस मामले में मदद ली जा रही है क्योंकि जहां से यह लोग पिस्टल खरीदा करते हैं वह मध्य प्रदेश का जिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget