एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस और नारकोटिक्स यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का स्मैक बरामद

Agra Latest News: आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कासगंज से स्मैक निकला है, जिसकी सप्लाई आगरा में होनी है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी. कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है.

Agra Crime News: आगरा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट को बड़ी सफलता मिली है. मादक पदार्थ की खेप पर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट में कार्यवाही की है और 2 करोड़ 20 लाख कीमत की स्मैक को बरामद किया है. साथ ही दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं.
 
एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट को सूचना मिली थी कि आगरा में स्मैक की सप्लाई होनी है, जिस थाना लोहामंडी को सूचना दी गई. पुलिस और एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक की खेप को बरामद किया है.
 
पुलिस को स्मैक सप्लाई की मिली थी सूचना 
 
दरअसल एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट को सूचना मिली थी कि कासगंज से स्मैक निकला है, जिसकी सप्लाई आगरा में होनी है. सूचना को आधार बना कर तत्काल हरकत में आते हुए पूरे मामले की जांच की गई. सूचना के अनुसार स्मैक की सप्लाई आगरा जीआईसी मैदान पचकुइन्या पर होनी है. एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट ने लोहामंडी पुलिस को सूचना दी और संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी जा रही है.
 
नशे का कारोबार करने वालों पर हो कार्रवाई
 
थाना लोहामंडी और एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन यूनिट की संयुक्त कार्यवाही से मादक पदार्थ को बरामद किया है, जो लोगों की जिंदगी खराब करने के लिए आगरा में सप्लाई के लिए आया था. नशे का कारोबार करने वाले लोग नई पीढ़ी को आदी बना रहे हैं.  नशे का कारोबार करने वाले इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में नशे की सप्लाई बंद हो सकें.
 
इस मामले पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशनल यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है, जिसमे करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी कार्रवाई है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget