सपा सांसद रामजी लाल सुमन का बीजेपी पर निशाना, 'गाय के नाम पर कर रही दिखावा'
UP News: सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने बीजेपी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. राज्यसभा सांसद ने कहा कि बीजेपी गाय के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है.

Agra News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन (Ramji Lal Suman) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बीफ के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इतना ही नहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाय का कातिल तक कह दिया है.
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि देश में 74 बूचड़ कंपनियां है जिनके संचालक हिंदू है. गाय के नाम पर भाजपा सरकार केवल दिखावा करती है, जबकि असलियत कुछ और है. देश में से बड़ी मात्रा में बीफ की सप्लाई दूसरे देशों में की जाती है और अमेरिका ने तो इस बार दावा किया है कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में बीफ की सप्लाई भारत से अधिक आएगी. बूचड़ संचालकों को भाजपा और आरएसएस का संरक्षण मिला है, गायों की हालत दयनीय है.
गौशालाओं में भूख से मर रही गाय
सपा नेता ने कहा है कि गौशालाओं में गाय भूख से मार रही है और अपने आंकड़े छुपाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदकर गौशाला में भूख से मेरी गाय को दफन कर दिया जाता है. 50 रुपये प्रतिदिन एक गाय के लिए चारा के लिए पैसा दिया जाता है, जबकि वह बेहद ही काम है. 50 रुपये में गाय की भूख कैसे मिट पाएगी.
हिंदू चला रहे हैं बूचड़ खाना- सपा नेता
रामजी लाल सुमन ने कहा, "बूचड़ संचालक हिंदू है और वह कहते हैं कि हमारे लिए व्यापार है, धर्म अलग है और व्यापार अलग है. यह लोग चुनाव के समय बूचड़ संचालकों से मोटा चंदा बदलते हैं और फिर गाय के नाम पर दिखावा करते हैं. दुनिया में भारत देश बीफ सप्लाई के मामले में दूसरे नंबर पर आता है . सरकार का यह दिखावा सबके सामने आना चाहिए.
ये भी पढ़ें: मानसून की पहली बारिश में डूबा ग्रेटर नोएडा, खुली प्राधिकरण की पोल, जलभराव से बेसमेंट्स में घुसा पानी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























