एक्सप्लोरर

भीषण सड़क हादसे के बाद अखिलेश यादव बोले- 'सरकार समाधान के रास्ते क्यों नहीं ढूंढती?'

Kannauj Road Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

Kannauj Road Accident Update: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार (6 दिसंबर) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. लखनऊ से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस  रहे टैंकर से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं.

यह हादसा उस समय हुआ जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पानी के टैंकर और सवारी बस की टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में कन्नौज एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह घटना पानी के टैंकर और बस में टक्कर की वजह से हुई. हादसे का शिकार बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. उन्होंने बताया कि पानी का टैंकर सड़क पर लगे पौधों को पानी दे रहा था. इसी दौरान बस ने पीछे से टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

कन्नौज एसपी अमित कुमार ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. उन्होंने कहा कि इस एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. इस रूट पर ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया है. बस में जो अन्य सवारियों थीं, उनके लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई है और उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है. 

इस हादसे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक संदेश में लिखा, "आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए जानलेवा बस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मौत और 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है."

अखिलेश यादव ने साधा निशाना
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, "अभी चंद दिनों पहले ही ‘सड़क सुरक्षा’ के मुद्दे को गंभीर मानते हुए, अपने अनुभव के आधार पर ये कहा था कि अच्छे रखरखाव के अभाव में यात्रा गतिमान और सुरक्षित नहीं हो सकती है. भाजपा सरकार पिछली सरकार में बनी सड़कों के प्रति बैर भाव रखती है, उनकी जानबूझकर उपेक्षा करती है, जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है." 

अखिलेश यादव ने लिखा, "भाजपा सरकार में अधिकांश दुर्घटनाओं की जड़ में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ का नीचे से लेकर ऊपर तक का भ्रष्टाचार और छुट्टा पशुओं की समस्या है. जब समस्या सामने है तो सरकार समाधान के रास्ते क्यों नहीं ढूंढती?" उन्होंने लिखा, "इस तरह के हादसे टाले जा सकते हैं। लगातार घटित हो रहे ऐसे हादसों की दोषी भाजपा सरकार है."

पीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और पीड़ितों के आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट संदेश में उन्होंने लिखा, "कन्नौज बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं."

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, "इस हादसे में स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है." उन्होंने पीएमएनआरएफ फंड से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है." 

ये भी पढ़ें: फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर मंडराया खतरा, हाईकोर्ट में टली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget