एक्सप्लोरर

करणी सेना की रैली खत्म, सपा सांसद को दी चेतावनी, कहा- 'झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं'

करणी सेना की रैली खत्म होने के शाम 5 बजे के बाद करणी सेना के समर्थकों ने यमुना एक्सप्रेस वे इंटरएक्सचेंज पर जाम लगा दिया. लेकिन कुछ ही देर के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया और वाहनों को आगे रवाना किया.

Agra News: आगरा में क्षत्रिय करणी सेना की ओर से शनिवार को राणा सांगा जयंती पर कुबेरपुर गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या क्षत्रिय समाज के लोग और समर्थक शामिल हुए. करणी सेना के आह्वान पर आयोजित रैली में कई अन्य संगठनों ने अपनी उपस्थिति दी. क्षत्रिय करणी सेना की ओर से 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे कार्यक्रम का ऐलान किया गया. इसको लेकर कुबेरपुर गढ़ी रामी से लेकर संजय प्लेस सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास तक पुलिस का सख्त पहरा रहा और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा.

वहीं क्षत्रिय करणी सेना के कार्यक्रम आए युवा आक्रोशित और जोश में नजर आए. जैसा कार्यक्रम से पहले ऐलान किया गया था कि एक डंडा और एक केसरिया झंडा लाना है तो नजारा भी वैसा ही नजर आ रहा था. इसके साथ ही कई समर्थक तलवार भी लेकर आए. क्षत्रिय करणी सेना की रैली को देखते हुए आगरा के एमजी रोड पर भगवान टाकीज से लेकर सेंट जॉन्स तक बंद कर दिया गया था.

सपा सांसद को दी चेतावनी
इसके अलावा मदिया कटरा से दिल्ली गेट आने वाले रास्ते पर भी बैरियर लगाकर पुलिस बल को तैनात किया गया था. क्षत्रिय करणी सेना के कार्यक्रम के चलते सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया था. क्षत्रिय करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने सभा में पहुंचकर सांसद रामजी लाल सुमन को चेतावनी दी. साथ ही अपनी मांगों लेकर कहा था कि मांगो को पूरा किया जाए.

करणी सेना की रैली सम्पन्न होने के शाम 5 बजे के बाद करणी सेना के समर्थकों ने यमुना एक्सप्रेस वे इंटरएक्सचेंज पर जाम लगा दिया. लेकिन कुछ ही देर के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया और वाहनों को आगे रवाना किया. क्षत्रिय करणी सेना के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद करणी सेना के संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और रैली को सम्पन्न किया.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'सपा का PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट एसोशिएशन'

रखी गई मांगें
करणी सेना की ओर कार्यक्रम में दौरान यह मांग की गई जिसमें राज्यसभा सपा सांसद रामजी लाल सुमन की सदस्यता समाप्त की जाए, महाराणा सांगा जी और सनातनियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए सपा सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए. राज्य सरकार द्वारा सपा सांसद के समस्त अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए. 

आगरा की घटना में घायल करणी सेना के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर दोषियों और रामजी लाल सुमन के बेटे रणजीत सिंह सुमन के अलावा सपा के पत्थरबाजों पर एफआईआर दर्ज की जाए. करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट और कठोर अनुशासनात्मक दिशा निर्देश जारी किए जाएं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद रामजी लाल सुमन को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निष्कासित करें. 26 मार्च को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हिरासत के दौरान निर्दयता से थर्ड डिग्री देने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उचित संवैधानिक कार्यवाही हो. आयोजन के दौरान और बाद में भी किसी भी कार्यकर्ता, आयोजनकर्ता और अन्य व्यक्तियों पर किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget