एक्सप्लोरर

Agra: नर्स कर रही थी गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा, आशा की मदद से मिली सफलता

Agra Crime: आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात कराने वाली नर्स को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. अधिकारियों ने नर्स को जाल में फंसाने के लिए और रंगे हाथ पकड़ने के लिए आशा की मदद ली और दबोच लिया.

Agra Today News: आगरा में कोख के कातिल नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स भी इस गंदे खेल में शामिल है. महिलाओं का गर्भपात करने वाली एक नर्स को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है, जिस महिला का गर्भपात किया गया वह महिला भी मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली है. इतना ही नहीं गर्भपात में प्रयोग में आने वाले इंस्ट्रूमेंट भी प्रयोग की स्थिति में बरामद हुए हैं.

मामला ताजगंज क्षेत्र के कुआं खेड़ा है, जहां एक महिला नर्स गर्भपात कर रही है, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली. सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात कराने वाली महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नर्स को जाल में फंसाने के लिए और रंगे हाथ पकड़ने के लिए आशा की मदद ली. आशा के जरिए नर्स की पूरी रेकी कराई गई, जिससे पता चल सके कि किस समय और कैसे गर्भपात का पूरा खेल चल रहा है.

गर्भपात कराने वाली नर्स को स्वास्थ्य विभाग ने दबोचा 

आशा ने नर्स की रेकी की, जब गर्भपात के लिए एक महिला यहां पहुंची तो आशा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मौके से नर्स को रंगे हाथ पकड़ा लिया. मौके पर से गर्भपात में प्रयोग में आने इंस्ट्रूमेंट जो खून से सने हुए थे उन्हें बरामद किया है. साथ ही वह महिला भी मौके पर मिली जिसका गर्भपात किया गया. आरोपी नर्स के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है. थाना ताजगंज पुलिस को तहरीर दी जा रही और जल्द ही आरोपी नर्स की गिरफ्तारी की जाएगी. 

क्या बोले सीएमओ आगरा डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव?

गर्भपात करने वाली नर्स को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है. इस मामले पर सीएमओ आगरा डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भपात कराए जाने की सूचना मिल रही थी, जिस पर पूरा पता किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ नर्स को पकड़ा है, जो गर्भपात कर रही थी. मौके से गर्भपात करने वाले इंस्ट्रूमेंट बरामद हुए हैं. नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. जल्द ही पुलिस आरोपी नर्स की गिरफ्तारी करेगी. 

ये भी पढ़ें: बांदा की बेटी को दुबई में फांसी सजा, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget