एक्सप्लोरर

Agra: कपड़ों की तरह बीवियां बदलता हैं पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, आरोप लगाते हुए चौथी पत्नी ने दी ये चेतावनी

Serious allegations on Ex Minister in Agra: आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर उनकी चौथी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाये हैं.

Serious allegations on Ex Minister in Agra: आगरा का एक ऐसा राजनेता जो ना केवल पार्टियां बदलता है बल्कि कपड़ों की तरह बीवियां भी बदलता है. यह बात हम नहीं कह रहे हैं यह कहना है उसकी बीवी का जिसे हाल ही में चौधरी बशीर ने तलाक देकर घर से भगा दिया. दरअसल, आगरा के ढोलीखार का रहने वाला मुलायम सरकार में मंत्री रहा चौधरी बशीर एक बार फिर से सुर्खियों में है और उसकी वजह है कि, अभी हाल ही में उसने छठवीं शादी की है और इसको लेकर जब चौथी पत्नी नगमा जो आगरा के ताजगज इलाके के करीमनगर की रहने वाली है उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसे तलाक दे दिया और उसके बाद नगमा ने थाना मंटोला में ट्रिपल तलाक कानून के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है.

दोनों बेटों के साथ कर लूंगी आत्महत्या 

आज एबीपी गंगा की टीम ने पीड़िता से बात की तो उसका दर्द छलक आया. उसका कहना है कि, मैं अपने दोनों बेटों के साथ आत्महत्या करने पर विवश हो जाऊंगी, अगर मेरे मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है.  मेरे पिताजी का भी 7 महीने पहले इसी दिक्कत के चलते ही मौत हो गई है. मैं पिछले तीन साल से लगातार कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हूं, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिल रहा है. अभी हाल में चौधरी बशीर ने एक शादी और कर ली है, वह कपड़ों की तरह बीवियों को बदलता है. मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय चाहिए.  23 जुलाई को उसने अपने नौकर की बहन से निकाह किया है जो उसकी छठवीं शादी है और शाइस्ता नाम की जिस महिला से उसने शादी की है उसकी भी पहले शादी हो चुकी है. और ऐसे में आत्महत्या करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. पीड़ित नगमा की मां सिकंदर जहां का भी कहना है कि, उनका समाज भी उनके साथ नहीं है और समाज के लोग भी उस वहशी दरिंदे के साथ हैं, क्योंकि उसके पास पावर है और पैसा है.

मुलायम सरकार में मंत्री रहा है चौधरी बशीर

चौधरी बशीर साल 2002 में बीएसपी से विधायक चुना गया था, लेकिन मायावती सरकार के गिर जाने के बाद मुलायम सिंह के नेतृत्व में बनी सरकार में वह मंत्री रहा और उसने देवरिया की विधायक गजाला लारी से निकाह किया. उसके बाद उसने हिंदू महिला गिन्नी कक्कड़ से हिंदू रीति रवाज से शादी की.  उसके बाद उसने दिल्ली की रहने वाली तरुन्नम नाम की महिला से निकाह किया और चौथा निकाह आगरा के करीमनगर की रहने वाली नगमा से 11 नवंबर 2012 को किया. नगमा से उसके दो बेटे अफरीदी और अफजल हैं. तीन साल से उसने नगमा को अपने घर से निकाल दिया है और लगातार नगमा इस मामले में प्रशासन से गुहार लगा रही है और अब जब उसने छठवीं शादी की है तो उसके बाद नगमा ने तीन तलाक कानून के तहत एक और मुकदमा दर्ज कराया है.

कई महिलाओं की जिंदगी खराब कर चुका है पूर्व मंत्री

चौधरी बशीर ने पांचवी शादी एक पूर्व विधायक के भाई की पत्नी रुबीना कुरैशी से की जिसका उसने साल 2018 में निकाहनामा भी वायरल किया तो उस महिला ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी. उसके बावजूद अपनी आदत से मजबूर चौधरी बशीर एक के बाद एक महिलाओं की जिंदगी खराब कर रहा है और और अब तक आधा दर्जन महिलाओं को अपनी बीवियां बना चुका है. चौधरी बशीर केवल साल 2002 में बीएसपी से विधायक रहा है और मुलायम सिंह सरकार में मंत्री रहा है लेकिन कई सारे चुनाव लड़ चुका है और कई सारे दलों में रहकर अब तक राजनीति करता आ रहा है.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी को यूपी में मैं ही 'नेस्तनाबूद' करूंगा- ओम प्रकाश राजभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget