एक्सप्लोरर

बहू के एक तरफा प्यार में कातिल बना ससुर, कलयुगी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

Agra News: 14 मार्च को होली के दिन बेटा पुष्पेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर पर होली पर होली के त्यौहार पर आया था. बेटा होली खेलने के लिए घर आया तभी पिता चरन सिंह ने अपनी बहू से फिर से अभद्रता कर दी

आगरा में बहू के प्रेम में एक ससुर हत्यारा बन गया. एक तरफा प्रेम में पागल हुए ससुर ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. कलयुगी पिता पहले बेटे के सीने पर लोहे की रॉड हमला किया और फिर उसी जख्म में कारतूस लगा दिया, फिर पुलिस को बताया कि बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. 

आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लडमडा गांव का यह मामला है. गांव का रहने वाले चरण सिंह अपने बेटे पुष्पेंद्र सिंह के साथ रहता था. बेटे पुष्पेंद्र की शादी के बाद उसका पिता चरन सिंह अपने बेटे की पत्नी यानी बहू को पसंद करने लगा, जिसकी जानकारी जब उसके बेटे को हुई तो उसने विरोध किया.

होली के दिन घर आया था बेटा

इसी बात पर बेटा पुष्पेंद्र अपने पिता का घर छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ मथुरा में रहने लगा. 14 मार्च को होली के दिन बेटा पुष्पेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर पर होली पर होली के त्यौहार पर आया था. बेटा अपनी पत्नी के साथ होली खेलने के लिए घर आया तभी पिता चरन सिंह ने अपनी बहू से फिर से अभद्रता कर दी जिसके बाद पिता चरन सिंह और बेटे पुष्पेंद्र के बीच फिर से विवाद हुआ.

पिता ने पुलिस से बचने के लिए रचा षडयंत्र 

गुस्से में आए पिता चरन सिंह ने अपने बेटे पुष्पेंद्र के सीने में लोहे की सबल से हमला कर किया, धारदार हमले में पुष्पेंद्र की मौत हो गई. आरोपी पिता चरण सिंह ने पुलिस से बचने के लिए षडयंत्र रचा. पिता ने एक कारतूस निकाला और बेटे के सीने में लगा दिया और पुलिस को बताया कि उसके बेटे पुष्पेंद्र ने आत्महत्या कर ली है. तभी से पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुटी थी.

आरोपी पिता चरन सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

करीब चार महीने की जांच पड़ताल के बाद जो सच पुलिस के सामने आया उसे जानकर दंग रह गए. पुलिस की जांच में निकलकर सामने आया कि पिता चरन सिंह ने ही अपने बेटे पुष्पेंद्र सिंह की हत्या की है. करीब चार महीने के बाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी पिता चरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कड़ी पूछताछ और जांच पड़ताल में सच सामने आया

इस मामले पर एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि करीब चार महीने बाद फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. पहले परिवार ने आत्महत्या की कहानी बताई थी लेकिन कड़ी पूछताछ और जांच पड़ताल में सच सामने आया. बहू को लेकर पिता और बेटे में विवाद की स्थिति थी, आरोपी को जेल भेज दिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget