एक्सप्लोरर

आगरा डबल मर्डर, भाई- बेटा और दोस्त की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

Agra News:आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव अरदाया के पास नहर किनारे 14 जुलाई को दो शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया तो दो शव बरामद हुए.

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन पहले दो दोस्तों की बेहरमी से हत्या से सनसनी मच गयी थी. महज 24 घंटे में आगरा पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें भाई ने ही सम्पत्ति बंटवारे के विवाद में भाई और उसके दोस्त की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं.

बता दें कि आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव अरदाया के पास नहर किनारे 14 जुलाई  को दो शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया तो दो शव बरामद हुए, जिनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. मृतकों की शिनाख्त कृष्णपाल (35) पुत्र लालाराम और नेत्रपाल (38) पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई, जो गांव अरदाया के निवासी और घनिष्ठ मित्र थे.

मृतक कृष्णपाल के भाई अजयपाल ने 13 जुलाई को थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई शाम 8 बजे सबमर्सिबल पंप बंद करने गया था और वापस नहीं लौटा. लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गुमशुदगी की शिकायत करने वाला अजयपाल ही इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड था.

पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

आगरा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा के नेतृत्व में चार टीमें गठित कीं, जिनमें थाना पुलिस, एसओजी, और सर्विलांस शामिल थे. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजयपाल, उसके नाबालिग बेटे, और गांव के दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में अजयपाल ने कबूल किया कि उसने पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते इस हत्याकांड की साजिश रची थी.

पंचायत में भी नहीं हुआ था फैसला

अजयपाल ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई, लेकिन वह इसके फैसले से संतुष्ट नहीं था. उसने अपने नाबालिग बेटे और दो अन्य साथियों को पैसे का लालच देकर साजिश में शामिल किया. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहले कृष्णपाल पर गोली चलाई गई, लेकिन जब वह बच गया तो लोहे की रॉड से उस पर हमला किया गया, इस दौरान कृष्णपाल का दोस्त नेत्रपाल भी मौके पर था, जिसकी भी हत्या कर दी गई.

पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस, और लोहे की रॉड बरामद कर ली है. घटनास्थल से 150 मीटर दूर कृष्णपाल की बाइक भी मिली, जो साजिश का हिस्सा थी. डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि यह हत्याकांड संपत्ति विवाद के चलते अंजाम दिया गया. अजयपाल ने अपने भाई की गुमशुदगी की झूठी शिकायत दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget