एक्सप्लोरर

UP: आगरा में कल से बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत, समापन सत्र में पहुंचेंगे सीएम योगी

बीजेपी युवा मोर्चा शनिवार से आगरा में तीन दिनों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जा रहा है. इसकी शुरुआत स्वतंत्र देव सिंह करेंगे जबकि समापन सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे.

UP News: आगरा (Agra) में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bhartiya Janta Party Yuva Morcha) के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत शनिवार से हो रही है. फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड रिसोर्ट में इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में तीन दिनों के भीतर 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) शनिवार को इसका उद्घाटन करेंगे.
 
समापन सत्र को संबोधित करेंगे सीएम योगी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार शाम नौजवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी इस प्रशिक्षण वर्ग में आने का प्रोग्राम बन रहा है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ समापन सत्र को संबोधित करेंगे और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के सामने आगे के कार्यक्रमों का खाका खींचेंगे और मिशन 2024 को सफल बनाने का मूलमंत्र देंगे. 
 
बीजेपी के युवा पदाधिकारी होंगे शामिल
बीजेपी ब्रज क्षेत्र के युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम का कहना है कि इस प्रशिक्षण वर्ग में पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे. तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के जरिए नौजवानों में युवा मोर्चा बीजेपी को लेकर क्या संदेश दे, कैसे नौजवानों की समस्याओं को दूर की जाए और मिशन 2024 को फतह करने में किस तरीके से नौजवानों को पार्टी से जोड़ा जाए, यह इस प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य रहेगा. 
 
 
BJP युवा मोर्चा के इस प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम एसएनजे गोल्ड रिसोर्ट में रखा गया है. उसके बाहर पूरा इलाका होर्डिंगों से पाट दिया गया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर बीजेपी युवा मोर्चा की महानगर इकाई, जिला इकाई की टीम और क्षेत्रीय टीम लगाकर तैयारियां की जा रही हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget