एक्सप्लोरर

Balrampur News: सांप काटने से शख्स की मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे भाई को भी डसा, इलाज के दौरान मौत

Balrampur News: बलरामपुर में जहरीले सांप के काटने से एक शख्स की मौत हो गई. जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे छोटे भाई को भी सांप ने डस लिया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

Balrampur News: यूपी के बलरामपुर जिले (Balrampur District) से बेहद दुखद खबर आई है जहां जहरीले सांप के काटने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई. जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने छोटे भाई को भी सांप ने डस लिया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. ये दर्दनाक घटना तराई क्षेत्र में पड़ने वाले भवनियापुर गांव की है. जहां दो सगे भाईयों को एक-एक सांप ने डस लिया और उनकी मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. 
 
सांप के काटने से हुई शख्स की मौत
खबर के मुताबिक थाना ललिया क्षेत्र के भवनियापुर गांव में रहने वाले 38 साल के अरविंद मिश्र को दो अगस्त को जहरीले सांप ने काट लिया था. जिसके बाद परिजन उन्हें फौरन जिला अस्तपाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद  बहराइच के लिए रेफर कर दिया. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें भी अरविंद की जान नहीं बचा सकी और उसकी मौत हो गई. 
 
अंतिम संस्कार में पहुंचे भाई को भी डसा
भाई की मौत की खबर सुनकर लुधियाना में रहने वाला छोटा भाई गोविंद भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर आया. अंतिम संस्कार के बाद गोविंद और एक रिश्तेदार चन्द्रशेखर पांडेय घर पर ही रुक गए. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. रात को जब ये दोनों घर में सो रहे थे तो उन्हें भी जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनकी भी तबियत बिगड़ने लगी. घरवाले आनन-फानन में उन्हें भी अस्पताल ले गए जहां गोविंद की मौत हो गई जबकि रिश्तेदार चंद्रशेखर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. 
 
आर्थिक मुआवजा दिलाने की बात कही
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी राधारमण ने बताया कि गोविंद मिश्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा चुका है. घरवालों से इसे लेकर और जानकारी हासिल की जा रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने की बात भी कही है.
 
पीड़ित परिवार से मिले क्षेत्रीय विधायक
इस घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें संतावना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मौके पर टीम लगा कर जहरीले सांप की खोज कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह दुखद घटना न घटे. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget