एक्सप्लोरर

Agra News: बंधन बैंक में बड़ा खेल, निष्क्रिय खातों में हुआ करोड़ों का लेन देन, प्रबंधक समेत 4 गिरफ्तार

Bandhan Bank Agra: आगरा के रहने वाले हरेंद्र ने पुलिस को शिकायत की थी उसके खाते में करोड़ों का लेनदेन हुआ है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला खुलता चला गया.

Agra News: यूपी की आगरा (Agra) पुलिस ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) से जुड़ा एक ऐसा गिरोह पकड़ा है जो निष्क्रिय और फर्जी खातों (Fake Account) में करोड़ों रुपये के बेनामी कैश का हेरफेर कर कालेधन (Black Money) को व्हाइट मनी (White Money) में बदलने का काम करते थे. पुलिस ने इस मामले में थाना ताजगंज स्थित बंधन बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक प्रशांत पाल सिंह समेत 4 लोगों को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में ही सामने आ रहा है किस तरीके से निष्क्रिय और बोगस खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए.

इस मामले में फतेहाबाद रोड स्थित बंधन बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर प्रशांत पाल सिंह, मोहम्मद फैज, जाकिर और जिब्रान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों ने मिलकर इन निष्क्रिय खातों में करोड़ों रुपये का हेरफेर किया है. ये लोग ऐसे खातों को ट्रैक करते थे जिनमें लंबे समय से कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता है या जिन लोगों को बैंकिंग सिस्टम की जानकारी कम होती है.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस मामले में हरेंद्र नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत मामला खुलता चला गया. पुलिस को बता चला कि इसके अलावा कई अन्य खातों में भी 10 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन हुआ है. मामला करोड़ों रुपए के काले धन से जुड़ा हुआ है. इस पूरी हेराफेरी में एक बड़े कारोबारी से जुड़े काले धन का बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आ रही है.

दरअसल गायत्री विहार कॉलोनी के रहने वाले हरेंद्र सिंह ने बंधन बैंक में कारोबारी लिहाज से 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था. इसके लिए उन्होंने तमाम कागजात भी उपलब्ध कराए थे, लेकिन कागजों में कमी बताकर उनको लोन नहीं दिया गया. वहीं दूसरी तरफ उनसे ये कहा गया कि सबसे पहले वह अपना खाता खुलवाएं. खाता खुलवाने के बाद भी उनको लोन नहीं दिया गया. बाद में उन्हें पता चला कि प्रार्थी की पत्नी के नाम जो पहले चेक दिए गए थे उन चेकों के जरिए खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है जबकि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी.

इस मामले को लेकर बंधन बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रशांत पाल सिंह से पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बात की तो वो झल्लाने लगे और उनकी किसी बात का ठीक से जवाब नहीं दिया. इसके बाद भी उन्होंने पाया कि उनके खाते में कई बार पैसों का लेन-देन किया गया और ये लेन-देन 2 करोड रुपये का था. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने थाना ताजगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया. 

बैंक प्रबंधक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो विभागीय जांच में पूर्व बैंक प्रबंधक प्रशांत पाल सिंह दोषी पाए गए. पुलिस ने इस बैंक प्रबंधक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जांच में ये सामने आया है कि कई सारे ऐसे और भी खाते हैं जो पूरी तरह से निष्क्रिय थे या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाए गए थे. उन खातों में बेनामी धन डाला गया और ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में कन्वर्ट किया गया. इस मामले में डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि हमने सारी डिटेल आयकर के साथ साझा की है जांच में और कई बैंक कर्मी और शहर के बड़े कारोबारियों के नाम सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- UP News: गाड़ी पलटने से डरा अतीक अहमद! सुप्रीम कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा- 'हो सकता है फर्जी एनकाउंटर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: इच्छामृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद
गाजियाबाद: इच्छामृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget