एक्सप्लोरर

Agra: नाबालिग को झाड़ी में खींचकर किया रेप, लहूलुहान कर मौके से हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Agra Rape Case: आगरा में बीते एक सप्ताह के अंदर दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है. एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे में तलाशी जारी है.

Agra Crime News: आगरा (Agra) के थाना शाहगंज इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. सुबह-सुबह शौच के लिए गई नाबालिग को आरोपी ने झाड़ी में दबोच लिया और उसके साथ रेप (Minor Raped) किया. घटनास्थल पर हर तरफ खून बिखरा था जिससे लग रहा है कि नाबालिग के साथ नृशंसता की हदें पार कर दी गई है.

शाहगंज के नगला पुलिया के बगल से गुजरने वाली रेलवे लाईन के किनारे झाड़ियों में बच्ची सुबह-सुबह शौच के लिए गई थी. उस समय रेलवे ट्रैक पर बैठे किसी हैवान ने उसे दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बना लिया. स्थानीय लोगों और परिवार ने बताया कि बच्ची लहूलुहान और निर्वस्त्र हालत में घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि जिस जगह लड़की के साथ रेप किया गया है वहां कोई आता-जाता नहीं है.

एक सप्ताह के भीतर दो नाबालिगों से रेप
इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मौके पर आलाधिकारी पहुंचे, जिन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. इसको लेकर डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच के लिए 6 टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. आगरा में एक हफ्ते में नाबालिग के साथ रेप की यह दूसरी घटना है. ऐसी ही घटना बीते गुरुवार को थाना सिकंदरा में हुई थी जहां 15 साल की नाबालिग को दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया था. आरोपी लड़की को मरणासन्न हालत में मांगरोल गुर्जर गांव के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे. इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव पर भड़के मायावती के भतीजे, कहा- 'आप चुनाव इसलिए हारे क्योंकि...' चाचा शिवपाल का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget