एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: मुरादाबाद रेलवे मंडल की बढ़ाई गई सुरक्षा, 'अग्नीपथ योजना' को लेकर हुए उपद्रव के बाद अलर्ट जारी

Agnipath Scheme Protest: एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद मंडल में हम लोग हर जगह अलर्ट पर हैं. आरपीएफ के साथ संयुक्त ड्यूटी लगाई जा रही है. सीओ को भी स्ट्रेटजी के लिए बोल दिया गया है.

Agnipath Scheme Protest: 'अग्निपथ योजना' को लेकर हो रहे उपद्रव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद रेलवे मंडल (Moradabad Railway Division) से जुड़े स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. मुरादाबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इसके साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को निगरानी के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं तो वहीं एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता (SP GRP Aparna Gupta) ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी तरह का उपद्रव नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जीआरपी लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही है. अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के कई शहरों में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर मुरादाबाद मंडल से जुड़े स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है, जिससे किसी भी तरह के उपद्रव को होने से रोका जा सके. मुरादाबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है. मुरादाबाद में किसी तरह का उपद्रव नहीं हो पाए, इसके लिए पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं.

पुलिस का भी लिया जा रहा है सहयोग

एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद मंडल में हम लोग हर जगह अलर्ट पर हैं. आरपीएफ के साथ संयुक्त ड्यूटी लगाई जा रही है. सीओ को भी स्ट्रेटजी के लिए बोल दिया गया है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां से सूचनाएं आ रही हैं, वहां-वहां पर फोर्स डिप्लॉय किया गया है. संबंधित कप्तानों से बात करके जिले की पुलिस का भी सहयोग प्राप्त किया गया है. साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. इस तरह से मुरादाबाद मंडल में पूरी तरह से प्रशासन अलर्ट है.

ये भी पढ़ें-

Agnipath पर Mayawati ने दी पहली प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप, हिंसा करने वालों से की अपील

Azamgarh By-Election: आजमगढ़ में CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- वो मझधार में छोड़कर गायब हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget